PM बनते ही वायरल हुआ Balen Shah का पुराना गाना, 'बालेन को बलिदान' सॉन्ग में उठाए थे सरकार पर तीखे सवाल

नेपाल के नए प्रधानमंत्री Balendra Shah के शपथ लेते ही उनका पुराना रैप सॉन्ग “बालेन का बलिदान” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में उन्होंने सालों पहले ही सरकार और सिस्टम पर कई तीखे सवाल उठाए थे, जो अब फिर चर्चा में आ गए हैं.

( Image Source:  X-@YashAhmad8 )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 27 March 2026 7:05 PM IST

नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बालेंद्र शाह ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेन शाह को देश का युवा चेहरा माना जा रहा है. इंजीनियर, रैपर और फिर राजनेता तक का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है, जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है.

पीएम बनने के साथ ही बालेन शाह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह रैप करते नजर आ रहे हैं. यह गाना करीब 6 साल पहले रिलीज हुआ था और अब तक इस पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. 

कौन हैं बालेन शाह?

बालेंद्र शाह, जिन्हें लोग ‘बालेन’ नाम से ज्यादा जानते हैं, पेशे से एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर हैं. उन्होंने 2022 में काठमांडू के मेयर चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी और इतिहास रच दिया था. वे काठमांडू के पहले ऐसे मेयर बने, जो बिना किसी पार्टी के समर्थन के चुने गए. मेयर के तौर पर उनके काम को काफी सराहा गया और यही वजह रही कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई. अब प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है.

वायरल हो रहा ‘बालेन का बलिदान’ गाना

सोशल मीडिया पर वायरल बालेन शाह का रैप सॉन्ग “बालेन का बलिदान” एक बार फिर चर्चा में है. इस गाने में उन्होंने देश की राजनीति, भ्रष्टाचार और सामाजिक समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी थी. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं: “देश की रक्षा करने वाले सब नेता जितने ही बेवकूफ हैं, देश को लूटने वाले सब चोर हैं...” इन लाइनों में बालेन ने नेताओं की कार्यशैली और भ्रष्टाचार पर सीधा हमला बोला है. “सस्ती साड़ियां, महंगी गाड़ियां, कानून और नियमों की पोल खोलकर दिखाते हैं...” यह लाइन दिखाती है कि कैसे दिखावे और असमानता के बीच आम जनता परेशान होती है.

गाने में उठाए गए बड़े सवाल

इस रैप में बालेन शाह ने सिर्फ आलोचना नहीं की, बल्कि कई अहम मुद्दों को भी उठाया है: भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरुपयोग, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता, कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर और खराब सिस्टम, युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता उनकी ये लाइन.

क्यों चर्चा में हैं बालेन शाह?

  • कम उम्र में प्रधानमंत्री बनना
  • पहले रैपर और फिर नेता बनने का सफर
  • सिस्टम के खिलाफ खुलकर बोलने की छवि
  • युवाओं के बीच मजबूत पकड़

बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना सिर्फ एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है. उनका वायरल रैप वीडियो यह दिखाता है कि उन्होंने हमेशा से सिस्टम पर सवाल उठाए हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि जो बातें उन्होंने अपने गानों में कही थीं, क्या वे उन्हें अपने कार्यकाल में लागू कर पाते हैं या नहीं. फिलहाल, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.

Similar News