बाप एक नंबरी तो बेटा 10 नंबरी! गद्दी पर बैठते ही Mojtaba Khamenei ने दिखा दिए तेवर, किस-किस की नींद हराम?

Mojtaba Khamenei को Iran का नया Supreme Leader घोषित किए जाने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. उनके पद संभालते ही ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमले किए. एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनकी आक्रामक नीति क्षेत्रीय राजनीति को और अस्थिर कर सकती है.

मोजतबा खामेनेई

(Image Source:  Sora_ AI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 9 March 2026 9:35 PM IST

Iran vs US Israel War: मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) के सुप्रीम लीडर बनते ही मिडिल ईस्ट में तूफान मच गया है. फरवरी के आखिर में अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में उनके पिता, अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी. बस एक हफ्ते बाद, 8 मार्च 2026 को ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर घोषित कर दिया. ये फैसला आते ही ईरान ने 'एक्शन मोड' ऑन कर दिया.

नए लीडर के नाम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों की बौछार कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ईरान की तरफ से नया लीडर बनने के बाद पहला बड़ा मिसाइल अटैक था. तेल अवीव, बेयर शेवा, बेट शेमेश जैसे इलाकों में सायरन बजे, कई मिसाइलें गिरीं, जिसमें कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबरें आईं. इजरायल की एयर डिफेंस (आयरन डोम, एरो सिस्टम) ने ज्यादातर को रोक लिया, लेकिन कुछ इलाके में घुस गईं और तबाही मचाई.

ईरान की तरफ से ये मैसेज क्लियर था-नया लीडर आया है, और 'बाप की राह पर बेटा' चल रहा है, बल्कि और आक्रामक तरीके से... कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि मोजतबा को '10 नंबरी' कहा जा रहा है, क्योंकि वो पिता से भी ज्यादा हार्डलाइन माने जाते हैं.

किन-किनकी नींद हराम?

जब से ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने कथित तौर पर मोजतबा खामेनेई को अपने पिता अली खामेनेई का उत्तराधिकारी चुना है, तब से मध्य-पूर्व की राजनीति में भूचाल आ गया है. मोजतबा को अपने पिता से भी अधिक कट्टर और आक्रामक माना जा रहा है.

  • इजरायल और बेंजामिन नेतन्याहू: मोजतबा के सत्ता के करीब आते ही ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमलों की तीव्रता और आक्रामकता बढ़ा दी है. इजरायल को डर है कि मोजतबा के दौर में 'प्रॉक्सी वॉर' सीधे टकराव में बदल सकती है.
  • अमेरिका और पश्चिमी देश: 'बाप 1 नंबरी तो बेटा 10 नंबरी' वाली कहावत यहां सटीक बैठती है. मोजतबा पर पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंध हैं और वे पश्चिमी कूटनीति के सख्त खिलाफ माने जाते हैं.
  • ईरानी सुधारवादी गुट: ईरान के भीतर जो लोग उदारवाद की उम्मीद लगाए बैठे थे, मोजतबा का उदय उनके लिए एक बड़ा झटका है. उनके आने का मतलब है रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की पकड़ और मजबूत होना.

बाप 1 नंबरी (कड़े फैसलों वाले), तो बेटा 10 नंबरी- ये मीम और कमेंट्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. मोजतबा खुद भी हाल के हमलों में घायल बताए गए, लेकिन वो जिंदा हैं और कमान संभाल रहे हैं. ईरान की स्ट्रीट्स पर लोग जश्न मना रहे हैं, जबकि दुश्मन देश अलर्ट पर हैं.

'6 महीने रीढ़ की हड्डी नहीं टूटेगी' का मतलब क्या है?

हाल ही में ईरान की ओर से आए बयानों और मोजतबा के बढ़ते प्रभाव ने स्पष्ट कर दिया है कि हिजबुल्लाह और हमास जैसे सहयोगियों के शीर्ष नेतृत्व के सफाए के बावजूद, ईरान झुकने को तैयार नहीं है. मोजतबा की रणनीति यह दर्शाती है कि उनके पास अगले कई महीनों तक युद्ध जारी रखने का पर्याप्त 'साजो-सामान' और 'इच्छाशक्ति' है, जिससे इजरायल की लंबी सुरक्षा योजनाएं खतरे में हैं. ईरान ने दावा किया कि वो हाइपरसोनिक मिसाइलों और ड्रोन्स से इजरायल, अमेरिकी बेस (बहरीन, कुवैत, कतर) और यहां तक कि UAE (दुबई, अबू धाबी) तक को टारगेट कर रहा है.

मोजबता खामनेई को लेकर टॉप अपडेट्स

  • चीन ने कहा कि मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति ईरान का घरेलू मामला है. उसके शीर्ष नेतृत्व से संबधित फैसले आंतरिक रूप से और देश के कानूनी ढांचे के अनुसार लिया गया है. यह ईरान का अपने संविधान के आधार पर लिया गया निर्णय है.
  • चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता. वह मानता है कि ईरान की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.
  • खामेनेई के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के जरिए तेहरान से लेकर दुबई और फ्रैंकफर्ट तक कई आलीशान घर बना रखे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में 138 मिलियन डॉलर (1202 करोड़ 13 लाख रुपये) की आलीशान प्रॉपर्टी है.
  • इराक के ईरान समर्थक समूहों ने मोजतबा खामेनेई को तेहरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किए जाने का स्वागत किया है. शक्तिशाली बदर संगठन ने कहा कि नया नेतृत्व 'इस्लामी क्रांति के राह की एक शुभ निरंतरता" का प्रतिनिधित्व करता है. वहीं, दूसरे समूह, असाइब अहल अल-हक ने कहा कि मोजतबा खामेनेई को सर्वोच्च नेता के रूप में चुनना निरंतरता और 'प्रतिरोध की धुरी में एक केंद्रीय स्तंभ के रूप में इस्लामी गणराज्य की भूमिका को सुदृढ़ करता है.'

 

Full View

Similar News