क्या अमेरिका और इजरायल के बीच हो गई है Tension? WTF मैसेज ने कर दिया दिमाग खराब
इज़रायल ने ईरान के तेल ढांचे पर बड़ा हमला किया, जिससे वॉशिंगटन हैरान रह गया. इस ऑपरेशन ने मिडल ईस्ट तनाव और वैश्विक तेल कीमतों को प्रभावित किया.
मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच Israel की तरफ से Iran के Oil Refinery पर किए गए बड़े हमलों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुद्दे पर United States और इज़रायल के बीच मतभेद सामने आए हैं. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने इन हमलों को “अच्छा विचार नहीं” बताया. ऑपरेशन का प्रभाव सामने आने के बाद वॉशिंगटन की प्रतिक्रिया काफी तीखी थी और अमेरिका की ओर से “WTF” जैसा संदेश भेजे जाने की भी बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद दोनों करीबी सहयोगियों के बीच यह पहला बड़ा मतभेद है.
शनिवार को इज़रायल ने ईरान के तेल ढांचे को निशाना बनाते हुए कई बड़े हमले किए. हालांकि हमले से पहले इसकी जानकारी अमेरिका को दे दी गई थी, लेकिन ऑपरेशन का दायरा अमेरिकी उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ा निकला. Donald Trump के एक सलाहकार के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति को तेल डिपो को निशाना बनाने का विचार पसंद नहीं आया. इन हमलों के बाद ईरान की राजधानी Tehran के कई हिस्सों में भीषण आग लग गई. दूर-दूर तक उठती लपटें दिखाई दीं और घना धुआँ शहर के कई इलाकों में फैल गया.
क्यूं दी गई ईरान को चेतावनी?
इस बीच Israel Defense Forces यानी IDF ने अपने बयान में कहा कि जिन ईंधन डिपो को निशाना बनाया गया, उनका इस्तेमाल ईरानी सरकार विभिन्न उपभोक्ताओं, खासकर अपनी सैन्य इकाइयों को ईंधन पहुंचाने के लिए करती थी. इज़रायली सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, इन हमलों का मकसद ईरान को यह चेतावनी देना भी था कि वह इज़रायल के नागरिक ढांचे को निशाना बनाना बंद करे. हालांकि इस पूरे ऑपरेशन ने वॉशिंगटन में चिंता बढ़ा दी है. अमेरिकी अधिकारियों को डर है कि आम नागरिकों से जुड़ी सुविधाओं पर हमले के अनचाहे नतीजे सामने आ सकते हैं. इससे ईरान के भीतर सरकार के समर्थन में जनभावना बढ़ सकती है और वैश्विक तेल कीमतों में भी उछाल आ सकता है.
क्यूं हैरान हो गया वाशिंगटन?
इज़रायल और अमेरिका के अधिकारियों ने यह भी बताया कि हमले से पहले Israel Defense Forces ने अमेरिकी सेना को इसकी जानकारी दे दी थी. लेकिन एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, जब हमलों का रिजल्ट सामने आया तो वॉशिंगटन हैरान रह गया. “हमें नहीं लगता कि यह अच्छा विचार था,” एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा. वहीं एक इज़रायली अधिकारी के मुताबिक, हमलों के बाद अमेरिका की ओर से इज़रायल को जो संदेश मिला, वह साफ और सख्त था- “WTF”, जो इस ऑपरेशन के प्रभाव पर वॉशिंगटन की हैरानी को दिखाता है.