Iran War: अगले साल दुनिया में होगी भुखमरी, GD Bakshi ने दी बड़ी चेतावनी, क्या भारत पर पड़ेगा असर?
Iran War: Major General Retd. G D Bakshi ने बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगले साल पूरी दुनिया में भुखमरी होने वाली है. इस जंग का कमजोर देश खास तौर पर खामियाज़ा भुगतेंगे.
Iran War: ईरान वॉर इस वक्त चरम पर है और पूरी दुनिया में इस जंग की वजह से क्राइसिस देखा जा रहा है. अमेरिका ने हाथ खड़े कर दिए हैं, उसका कहना है कि जिन देशों का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आता है, वह खुद ईरान से निपटें. तीन देशों की इस जंग के बीच पूरी दुनिया पिसती नजर आ रही है.
इस सब के बीच Major General Retd. G D Bakshi का बड़ा बयान आया है. उन्होंने स्टेट मिरर के Unfiltered Adda शो में एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा है कि आने वाले साल में पूरी दुनिया में भुखमरी होने वाली है. इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई और कहा कि इजराइल को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि हम उनके दोस्त हैं.
क्या बोले Major General Retd. G D Bakshi?
GD Bakshi ने ईरान जंग और होर्मुज के बंद होने को लेकर कहा कि हमारी इजराइल से अच्छी-खासी दोस्ती है और अब इजराइल को भी यह सोचना होगा कि वह भारत को चोट पहुंचा रहा है. हमारा 50 फीसद तेल गल्फ से आता है और 60 फीसद गैस वहीं से आती है, 30 फीसद फर्टिलाइजर गल्फ से आता है.
जीडी बख्शी ने आगे कहा, "वो जो Green Revolution हुई थी उसको तो आपने खत्म कर दिया. क्योंकि ग्रीन रेवोल्यूशन आपके यूरिया और अमोनिया नाइट्रेट पर आधारित है. वे आपने बंद करा दिया. ये बोने (फसल) का सीजन है. भारत, पाकिस्तान और पूरे एशिया में और पूरी दुनिया में आपको भुखमरी मिलेगी. ये जो बेचारे कमजोर देश हैं, वहां आपको भुखमरी मिलेगी."
क्या भारत पर पड़ेगा असर?
भारत पर असर पड़ने पर G D Bakshi ने कहा कि हमारे पास अच्छा-खासा स्टॉक है. लेकिन हमने इसे कोविड के दौरान भी इस्तेमाल किया और फिर हम फ्री का राशन भी बांट रहे हैं. लेकिन हकीकत यह है कि आपको नुकसान होकर रहेगा. तेल की कीमत जो आपके 50-60 डॉलर प्रति बैरल ले रहे थे, वह अब 148 डॉलर प्रति बैरल ले रहे हैं. आपको फॉरेन एक्सचेंज हर महीने कम होते जा रहे हैं.
ज्ञात हो कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिकी और इजराइली हमले के बाद इस जंग की शुरुआत हुई थी. इसके बाद से ईरान में लगभग 2 हजार लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, खाड़ी के देशों में आम नागरिकों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हुई है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद का क्या हुआ असर?
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पानी के जहाजों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है, जिससे पूरी दुनिया परेशान है. इस रूट से पूरी दुनिया का लगभग 20 फीसद तेल सप्लाई होता है. रूट बंद होने से तेल की कीमतों पर भारी असर पड़ा है और भारत में एलपीजी के दाम बढ़ गए हैं. ईरान इस रूट से आने वाले जहाजों को निशाना बना रहा है. तेहरान का कहना है कि वह केवल उन देशों के जहाजों को यहां से गुजरने की अनुमति देगा, जिससे उसकी दुश्मनी नहीं है.