Aaj ki Taaza Khabar: हिजबुल्लाह का बड़ा हमला, इजराइली सैनिकों के वाहन को बनाया निशाना
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 04 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
पाकिस्तान में पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपए
पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हो गया है. एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है. सरकार ने पेट्रोल में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है.
इजराइल के रिहायशी इलाकों पर गिरी इरानी मिसाइल
इजरायली मीडिया के अनुसार, ईरान के मिसाइल हमले से मध्य इजरायल के रिहायशी इलाकों में नुकसान हुआ है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इजरायल के ऊपर क्लस्टर म्यूनिशन (छोटे-छोटे बमों का ग्रुप) देखा गया. इस हमले में तेल अवीव में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है.
इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बरसाए बम
इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि उसने बेरूत में “हिज़्बुल्लाह के ठिकानों” पर हमले किए हैं. इससे एक दिन पहले ही इजरायल ने पूर्वी लेबनान में एक पुल को नष्ट कर दिया था, ताकि ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह को मदद मिलने से रोका जा सके. AFP के एक पत्रकार के अनुसार, शनिवार सुबह राजधानी बेरूत में आधे घंटे के भीतर दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई. एक धमाके वाली जगह से धुआं उठता हुआ भी देखा गया.
F-15 विमान के क्रू मेंबर पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने यह बताने से इनकार कर दिया है कि अगर ईरान उस लापता F-15 विमान के क्रू मेंबर को पकड़ लेता है या उसे नुकसान पहुंचाता है, तो अमेरिका क्या कदम उठाएगा. यह क्रू मेंबर उस समय इजेक्ट होने पर मजबूर हो गया था, जब उसका लड़ाकू विमान ईरान के इलाके में मार गिराया गया था. ट्रंप ने इस मामले में किसी भी संभावित जवाबी कार्रवाई की जानकारी देने से बचते हुए सिर्फ इतना कहा कि उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा.
हिजबुल्लाह ने इजराइली सैनिकों के वाहनों को निशाना बनाया
हिजबुल्लाह ने ने शनिवार को दावा किया कि उसने ऐनाटा के अल-सद्र इलाके में इजरायली सैनिकों और वाहनों को निशाना बनाया. इसके अलावा, मरून अल-रास के पास तोपखाने की पोजीशन और अल-मलिकिया में मौजूद इजरायली बलों पर भी हमले किए गए. ये सभी इलाके इजरायल-लेबनान सीमा पर स्थित हैं, जिसे ब्लू लाइन कहा जाता है और यहां पहले से ही काफी तनाव बना हुआ है.
ईराकी पैरामिलिट्री के मुख्यालय पर हमला
Al Jazeera की रिपोर्ट के अनुसार, इराकी पुलिस के एक सूत्र ने बताया है कि मोसुल शहर में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) की 34वीं ब्रिगेड के मुख्यालय पर हवाई हमला किया गया है. इस हमले में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है.