किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू को क्यों किया गया गिरफ्तार? ब्रिटेन के शाही परिवार में मचा हड़कंप, जानें क्या है एपस्टीन कनेक्शन
किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि उन्हें सैंड्रिंघम स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है. उन पर सरकारी पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोपों की जांच हो रही है. मामला जेफ्री एपस्टीन से जुड़े पुराने आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है.;
किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू एपस्टीन कनेक्शन में गिरफ्तार
(Image Source: X/@RNN_RoyalNews/@SachinGuptaUP )UK Royal Family controversy: ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़े Prince Andrew एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग Charles III के भाई एंड्रयू को उनके अस्थायी निवास सैंड्रिंघम एस्टेट से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है. यह कार्रवाई 'मिसकंडक्ट इन पब्लिक ऑफिस' यानी सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के तहत बताई जा रही है. हालांकि, ब्रिटेन के कानून के अनुसार पुलिस ने आधिकारिक बयान में किसी का नाम नहीं लिया और केवल 'साठ वर्ष के एक व्यक्ति' की गिरफ्तारी की पुष्टि की.
Thames Valley Police ने कहा कि जांच शुरू की गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला 2010 में सीक्रेट बिजनेस रिपोर्ट्स को बदनाम फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी Jeffrey Epstein को भेजने के आरोपों से जुड़ा है. पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
प्रिंस एंड्र्यू पर क्या आरोप हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज एंड्र्यू का 66वां जन्मदिन है. उन्हें 'लोक पद पर दुराचार' (Misconduct in Public Office) के संदेह में गिरफ्तार किया गया है. टेम्स वैली पुलिस आरोपों की जांच कर रही है. इस घटनाक्रम ने ब्रिटेन की राजनीति और शाही परिवार को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है. पहले से ही एपस्टीन मामले के कारण विवादों में रहे एंड्रयू के खिलाफ नई जांच शुरू होने से शाही परिवार की छवि पर भी असर पड़ सकता है. फिलहाल अधिकारियों ने कहा है कि जांच जारी है और आगे की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी.
किंग चार्ल्स के साथ प्रिंस एंड्र्यू (फाइल फोटो)
प्रिंस एंड्र्यू को महल और पद से कब बेदखल किया गया?
अक्टूबर 2025 में किंग चार्ल्स ने एंड्रयू से उनकी 'प्रिंस' की उपाधि, 'हिज रॉयल हाईनेस' (HRH) का दर्जा और ड्यूक ऑफ यॉर्क सहित अन्य सैन्य सम्मान आधिकारिक तौर पर छीन लिए थे. फरवरी 2026 की शुरुआत में, उन्हें विंडसर स्थित उनके 30 कमरों वाले आलीशान आवास 'रॉयल लॉज' को खाली करने पर मजबूर होना पड़ा. वह फिलहाल सैंड्रिंघम एस्टेट के 'वुड फार्म' में रह रहे हैं और उनके जल्द ही वहां के एक छोटे घर 'मार्श फार्म' में स्थानांतरित होने की उम्मीद है.
एंड्रयू का एपस्टीन स्कैंडल से क्या है कनेक्शन?
एंड्रयू का नाम जेफरी एपस्टीन से जुड़े यौन शोषण के मामलों और वर्जीनिया जियोफ्रे द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण विवादों में रहा है. हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एंड्रयू ने वर्जीनिया जियोफ्रे के साथ किए गए 12 मिलियन पाउंड के समझौते के लिए शाही परिवार से लिया गया कर्ज अभी तक नहीं चुकाया है. बकिंघम पैलेस ने स्पष्ट किया है कि वे पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे और किंग चार्ल्स का रुख इस मामले में बहुत कड़ा रहा है.