झुकने को तैयार नहीं Iran! US एयरक्राफ्ट कैरियर पर किया हमला, Israel पर भी दागीं मिसाइलें- छठे दिन के TOP 10 UPDATES
Middle East में US, Israel और Iran के बीच छठे दिन भी जंग जारी रही. ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर नए हमले किए, जबकि अमेरिका ने श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया. इस संघर्ष का असर अब कई देशों और वैश्विक व्यापार पर भी दिखने लगा है.
Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. Iran, United States और Israel के बीच लगातार हो रहे सैन्य हमलों से पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कई देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन भी चिंतित हो गए हैं.
ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि उसके ड्रोन ने अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln को निशाना बनाया है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. यह दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले कई दिनों से अमेरिका और इजरायल ईरान के सैन्य ठिकानों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ढांचे पर हमले कर रहे हैं.
Iran Israel US War के छठे दिन के टॉप-10 अपडेट्स
1- तुर्किये के राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdogan ने Iran Israel US War को लेकर गंभीर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में तनाव 'भयावह स्तर' तक पहुंच गया है और अगर जल्द ही हालात नहीं संभले तो यह संघर्ष पूरे क्षेत्र में फैल सकता है.
2- ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा कि ईरान अमेरिका से डरने वाला नहीं है. उन्होंने कहा, “अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है तो हम उसके लिए तैयार हैं. यह उनके लिए बहुत बड़ी आपदा साबित होगी.” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल ईरान Strait of Hormuz को बंद करने का इरादा नहीं रखता.
3- ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बताया कि उसने Operation True Promise‑4 के तहत हाइपरसोनिक मिसाइल और ड्रोन से इजराइल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. ईरान का दावा है कि इन हमलों में कई रडार सिस्टम नष्ट हो गए और कुछ मिसाइलें इजराइल के Ben Gurion Airport के आसपास गिरीं. इसी दौरान Jerusalem और Tel Aviv में एयर रेड सायरन बजने लगे और कई धमाकों की आवाज सुनी गई.
4- युद्ध का असर अब हिंद महासागर तक पहुंच गया है. अमेरिका के रक्षा सचिव Pete Hegseth ने पुष्टि की कि अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के युद्धपोत IRIS Dena को श्रीलंका के पास टॉरपीडो से डुबो दिया. इस हमले में करीब 87 नाविकों की मौत हो गई, जबकि 32 को Sri Lanka Navy ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया.
5- भारत ने भी मानवीय आधार पर राहत अभियान शुरू किया. Indian Navy ने खोज और बचाव अभियान में सहयोग के लिए जहाज INS Tarangini और INS Ikshak को इलाके में भेजा.
6- ईरान की सरकारी एजेंसी के मुताबिक अब तक इस युद्ध में कम से कम 1,230 लोगों की मौत हो चुकी है. उधर लेबनान की राजधानी Beirut में इजराइली चेतावनी के बाद हजारों लोग अपने घर छोड़कर भागने लगे.
7- संघर्ष का असर वैश्विक व्यापार और समुद्री यातायात पर भी पड़ रहा है. International Maritime Organization के अनुसार करीब 20,000 नाविक और 15,000 क्रूज यात्री खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं.
8- इसी बीच भारत के चावल निर्यातकों ने सरकार से मदद मांगी है. उनका कहना है कि युद्ध के कारण शिपिंग रूट प्रभावित हो गए हैं, कंटेनरों की कमी हो गई है और फ्रेट लागत 15–20% तक बढ़ गई है.
9- Israel के वित्त मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो युद्ध से देश को हर हफ्ते करीब 3 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है.
10- फ्रांस की मिलिट्री ने गुरुवार को कहा कि ईरान पर US और इज़राइली हमलों से बढ़े क्षेत्रीय तनाव के बाद फ्रांस ने मिडिल ईस्ट में अपने कुछ मिलिट्री बेस पर US एयरक्राफ्ट की टेम्पररी तैनाती की इजाज़त दे दी है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इलाके के कुछ हिस्सों में टकराव बढ़ गया है, जिससे सहयोगी देशों को डिफेंसिव कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.