Iran से बातचीत के लिए तैयार हैं Trump, लेकिन आर-पार के मूड में है Israel; हमले के दूसरे दिन क्या-क्या हुआ? TOP 10 UPDATES

अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस बीच अमेरिका ने ईरान से बातचीत के संकेत दिए हैं, जबकि इजरायल आर-पार के मूड में दिखाई दे रहा है.

Donald Trump का दावा- ईरान बातचीत को तैयार

(Image Source:  Sora_ AI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 2 March 2026 12:50 AM IST

West Asia Crisis, Iran vs  Israel US conflict: पश्चिम एशिया में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए . एक तरफ सैन्य कार्रवाई तेज हो रही है, तो दूसरी तरफ बातचीत और मध्यस्थता की कोशिशों की भी चर्चा शुरू हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि ईरान अब बातचीत करना चाहता है और अमेरिका भी इसके लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि ईरान को पहले ही बातचीत करनी चाहिए थी। वहीं अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में ईरान के कई शीर्ष नेता भी मारे गए हैं.

उधर इज़रायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने साफ कहा कि तेहरान के अंदर हमले और तेज होंगे. उनके मुताबिक इज़रायली सेना पूरे दमखम के साथ अभियान चला रही है और यह कार्रवाई आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है. इजरायल Operation Roaring Lion के लिए 1लाख और सैनिकों को बुलाने की तैयारी कर रहा है.

Iran vs US-Israel Conflict में अब तक क्या-क्या हुआ?

  1. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln को निशाना बनाया. हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि मिसाइलें जहाज के पास भी नहीं पहुंचीं.
  2. अमेरिका ने यह भी पुष्टि की है कि ईरान में चल रहे ऑपरेशन के दौरान उसके तीन सैनिक मारे गए और 5 घायल हुए हैं. अमेरिकी बलों ने ईरान के एक बड़े नौसैनिक युद्धपोत को भी निशाना बनाने का दावा किया है.
  3. तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा मार्गों पर भी दिख रहा है. होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर पर हमले की खबर है, जिसमें कई लोग घायल हुए. यह समुद्री मार्ग दुनिया की तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है.
  4. ईरान ने इंडोनेशिया की ओर से मध्यस्थता की पेशकश का स्वागत किया है. इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि अगर दोनों पक्ष सहमत हों तो राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो बातचीत को आसान बनाने के लिए तेहरान जाने को तैयार हैं.
  5. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया. पाक PM  ने कहा, "पाकिस्तान की सरकार और लोग दुख की इस घड़ी में ईरान के लोगों के साथ हैं. खामेनेई की शहादत पर गहरी संवेदना जताते हैं. पाकिस्तान इंटरनेशनल कानून के नियमों के उल्लंघन पर भी चिंता जताता है. यह एक पुरानी परंपरा है कि देश/सरकार के प्रमुखों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. हम दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं. अल्लाह सर्वशक्तिमान ईरानी लोगों को इस कभी न भरने वाले नुकसान को सहने के लिए सब्र और ताकत दे."
  6. भारत में भी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे बिना युद्ध घोषणा के किया गया लक्षित हमला बताया. उन्होंने कहा, "अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामेनेई की टारगेटेड हत्या की, जो बिना किसी युद्ध की औपचारिक घोषणा के किए गए एक मिलिट्री हमले में की गई. INC इस गहरे दुख की घड़ी में सुप्रीम लीडर के परिवार, ईरान के लोगों और दुनिया भर के शिया समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है. हम इस गंभीर संकट से निपटने में उनके साथ हैं."
  7. ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा कि देश ने संवैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है और एक अंतरिम नेतृत्व परिषद काम संभाल रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान अपनी रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है.
  8. ईरान की ओर से इज़रायल पर मिसाइल हमले जारी हैं, जिनमें कई लोगों की मौत और दर्जनों घायल होने की खबर है. खाड़ी के शहरों, दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा, में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है. इजरायल में ईरानी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है.
  9.  ईरानी सरकारी टेलीविज़न ने बताया कि तेहरान और US-इज़राइली सेनाओं के बीच बढ़ते टकराव के बीच, एक तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य में  उस समय निशाना बनाया गया, जब वह स्ट्रेट से गुज़रने की कोशिश कर रहा था. फुटेज में दिखाई दिया कि डूबते समय उसमें आग लगी हुई थी.
  10. ओमान का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसके पोर्ट के पास तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें 4 लोग घायल हो गए.  सरकारी ओमान न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि जहाज़, पलाऊ के झंडे वाला टैंकर जिसका नाम स्काईलाइट था, को निशाना बनाया गया था.  क्रू की पहचान भारतीय और ईरानी नागरिकों के रूप में की गई. यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि हमले के पीछे कौन था. हालांकि, यह घटना उन खबरों के बीच हुई कि ईरान अपने इलाके में US और इज़राइली हमलों के बाद स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाजों को रेडियो पर धमकियां दे रहा था.

 

पश्चिम एशिया का यह संघर्ष अब क्षेत्रीय नहीं रहा, बल्कि वैश्विक असर दिखाने लगा है. सैन्य कार्रवाई, तेल आपूर्ति पर खतरा, अंतरराष्ट्रीय राजनीति और संभावित बातचीत -सभी पहलू मिलकर स्थिति को बेहद जटिल बना रहे हैं। आने वाले दिनों में यह तय होगा कि हालात बड़े युद्ध की ओर बढ़ते हैं या कूटनीति से तनाव कम हो पाता है.

Full View

Similar News