दिनदहाड़े ईरान को दहलाया, खामेनेई समेत कई सैन्य ठिकानों पर बरसी मिसाइलें- तबाही के छह सबूत 90 सेकेंड वाले

तेहरान में शनिवार को जोरदार धमाके सुने गए, इजरायल ने इसे प्री-एम्प्टिव हमला बताया. पूरे शहर में तनाव के बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इस बीच ANI ने 90 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है जिसमें धुएं के गुब्बार दिखाई दे रहे हैं.

( Image Source:  @Mr_Thakur_Bhaii-X )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 28 Feb 2026 1:43 PM IST

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को जोरदार धमाके सुने गए, जिसके पीछे इजरायल ने 'प्र-एम्प्टिव' हमला करने की बात कही है. इस हमले के बाद पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शहर के कई इलाकों में धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं और धुएं की लहरें उठती हुई दिखाई दी. इस बीच सोशल मीडिया पर हमले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें तेहरान धुआं- धुआं होता दिखाई दे रहा है.

इजरायल के इस कदम से क्षेत्रीय सुरक्षा हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. तेहरान टाइम्स ने भी रिपोर्ट किया कि शहर में कुछ स्थानों पर धमाके के बाद गहरा धुआँ देखा गया, जिससे संकेत मिलता है कि किसी संवेदनशील क्षेत्र या महत्वपूर्ण कार्यालय के पास हमले की संभावना है.

तेहरान में धमाके क्यों हुए?

इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि, 'इजरायल ने ईरान पर प्री-एम्प्टिव (एहतियाती) हमला किया ताकि इजरायल राज्य के ख़तरे को खत्म किया जा सके. इसका अर्थ है कि इजरायल ने ईरान में संभावित खतरों को रोकने के लिए यह हमला किया.

धमाकों की जानकारी और स्थान क्या है?

एसोसिएटेड प्रेस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धमाके तेहरान में सुनाई दिए और संभावित हमले का स्थान ईरान के सर्वोच्च नेता आयातोल्लाह अली खामेनेई से जुड़े कार्यालयों के पास बताया जा रहा है. फिलहाल हताहतों या नुकसान का विस्तृत आंकड़ा सामने नहीं आया है.

सोशल मीडिया पर धमाके के कई वीडियो देखें जा रहा है जिसमें कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर को भी निशाना बनाया गया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि खामेनेई के घर के बाहर सात मिसाइले दागी गई है.

ईरान पर हमले को क्या बोले ट्रंप?

यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि 'थोड़ी देर पहले, संयुक्त राज्य अमेरिका की सैन्य बलों ने ईरान में प्रमुख युद्ध अभियानों की शुरुआत की. हमारा उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों की रक्षा करना है, और इसके लिए ईरानी शासन से उत्पन्न तत्काल खतरे को समाप्त करना आवश्यक है. यह शासन अत्यंत कठोर और भयंकर लोगों का समूह है. इसकी घातक गतिविधियाँ सीधे तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका, हमारे सैनिकों, विदेशों में हमारे ठिकानों और दुनिया भर में हमारे सहयोगियों के लिए खतरनाक हैं.'

Similar News