Begin typing your search...

Israel Iran War: अमेरिकी-इजरइली मिसाइलों से दहला ईरान, 30 ठिकानों पर बमबारी, तेहरान धुआं-धुआं, खामेनेई लापता

इजराइल ने ईरान पर हवाई हमला किया है. तेहरान में कई जगहों से धमाकों की आवाज़ें आई हैं. इजराइली मीडिया ने बताया कि आईडीएफ ने सरप्राइज अटैक किया था.

Israel Iran War: अमेरिकी-इजरइली मिसाइलों से दहला ईरान, 30 ठिकानों पर बमबारी, तेहरान धुआं-धुआं, खामेनेई लापता
X
( Image Source:  X- @ra_zzz_an and @YourAnonCentral )

Israel Attack Iran: इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है. ये हमला रविवार सुबह किया गया. जिसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई और लोग महफूज जगह तलाशने लगे. इस हमले के पीछे अमेरिका का हाथ बताया गया है. इस ऑपरेशन को Shield of Judah कहा गया है, जिसमें 30 से ज्यादा साइट्स को टारगेट किया गया है.

आईडीएफ ने कहा, "यह एक एहतियाती अलर्ट है, ताकि जनता को इस बात के लिए तैयार किया जा सके कि इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी जा सकती हैं." फिलहाल इज़राइल की ओर कोई मिसाइल नहीं दागी गई है.

इजराइल और ईरान वॉर में क्या है अपडेट?

  • ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई इस समय तेहरान में नहीं हैं. एक ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है.
  • ईरानी मीडिया के मुताबिक, हमलों में आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के खुफिया निदेशालय को निशाना बनाया गया है. साथ ही सेंट्रल तेहरान के कुछ इलाकों में भी हमले की खबरें सामने आई हैं.
  • इस हमले में अमेरिका का हाथ बताया जा रहा है. एक यूएस अधिकारी ने वॉल स्ट्रीट जनरल से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने ईरान की 30 से ज्यादा जगहों को टारगेट किया है.
  • तेहरान के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक पाश्चर में यह हमला किया गया है.
  • इजरइल ने इस ऑपरेशन को Shield of Judah कहा गया है.
  • ईरान के राष्ट्रपति के घर-ऑफिस पर भी हुआ हमला
  • सूत्रों के मुताबिक़ सुप्रीम लीडर खामनेई तेहरान में नहीं हैं
  • ईरान की ख़ुफ़िया एजेंसी के दफ्तर पर भी हमला
  • ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया
  • US-इजरायल हमले में ईरान में कई इमारतें तबाह
  • इजरायल में एमरजेंसी, लगातार बज रहे सायरन

इजराइल में जारी किया गया अलर्ट

इजराइल ने लोगों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं. इजराइली जनता से अपील की जा रही है कि वह घरों में ही रहें और दफ्तरों का काम घरों से ही करें. ये काफी हद तक मुमकिन है ईरान इस हमले का बदला ले.


आईडीएफ ने क्या कहा?

आईडीएफ ने कहा,"स्थिति की समीक्षा के बाद तय किया गया है कि आज (शनिवार) सुबह 8 बजे से होम फ्रंट कमांड के दिशा-निर्देशों में तुरंत बदलाव किए जाएंगे. इन बदलावों के तहत पूरे देश को ‘फुल एक्टिविटी’ श्रेणी से हटाकर ‘आवश्यक गतिविधि’ (Essential Activity) श्रेणी में रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें :अफगानिस्तान–पाकिस्तान टकराव से क्या बदलने वाला है, भारत की क्यों है इस जंग पर पैनी नजर?

नए निर्देशों के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों, सार्वजनिक सभाओं और गैर-जरूरी कार्यस्थलों पर रोक रहेगी. केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े क्षेत्र ही काम करेंगे. लोगों से अपील की गई है कि वे होम फ्रंट कमांड के आधिकारिक चैनलों पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

अमेरिका और ईरान में क्या चल रही है तनातनी?

अमेरिका और ईरान में काफी वक्त से न्यूक्लियर समझौते को लेकर तनातनी चल रही है. अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने न्यूक्लियर इनरिचमेंट प्लांट्स बंद करे वहीं ईरान इस मामले में पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. ईरान का कहना है कि वह अपने न्यूक्लियर प्रोजेक्ट्स से कोई बम नहीं बना रहा है, वह केवल इससे वेलफेर के काम करता है.

इससे पहले भी क्या हुआ है विवाद?

इससे पहले 13 June 2025 को इजराइल ने ईरान की न्यूक्लियर फैसलिटी को टारगेट किया था और साथ ही कई साइंटिस्ट को भी निशाना बनाया था. इजराइल और अमेरिका ईरान को अपने लिए एक बड़ा खतरा मानते हैं. इस बात को नेतन्याहू कई सभाओं और इंटरव्यूज में भी कबूल कर चुके हैं.

जून में इजराइल के हमले के बाद दोनों (इजराइल और ईरान) के बीच कई दिनों तक जंग चली थी. आखिर में अमेरिका को बीच में आना पड़ा था और उसने ईरान की सबसे बड़ी न्यूक्लियर फैसिलिटी फोर्डो पर अटैक किया था. ये न्यूक्लियर फैसिलिटी पहाड़ के 100 मीटर नीचे बनी हुई है. जिसपर हमला करने के लिए अमेरिका ने बी2 बॉम्बर का इस्तेमाल किया था.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख