Begin typing your search...
Jharkhand Civic Polls 2026: झारखंड के 48 शहरी निकायों में नए चेहरे, कई दिग्गजों को झटका, देखें पूरी लिस्ट
झारखंड निकाय चुनाव 2026 के नतीजों ने शहरी सियासत की तस्वीर बदल दी है. बैलेट पेपर से हुए मतदान के बाद घोषित परिणामों में कई जगह पारंपरिक समीकरण टूटते दिखे. खास बात यह रही कि महिला नेतृत्व को खास समर्थन मिला और स्थानीय मुद्दों पर आधारित रणनीति ने चुनावी दिशा तय की.
( Image Source:
AI GENERATED IMAGE- SORA )
Jharkhand Civic Polls 2026: झारखंड के शहरी राजनीति के मैदान में इस बार मुकाबला अलग अंदाज़ में हुआ. ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान ने गिनती की रफ्तार धीमी कर दी, लेकिन नतीजों ने कई इलाकों में सियासी समीकरण ही बदल दिए. 48 नगर निकायों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि धनबाद नगर निगम का फैसला अभी बाकी है.
23 फरवरी को हुए मतदान में लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया. छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही. अब तस्वीर साफ है कि किन नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में जनता ने किसे नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी.
नगर निगम: बड़े शहरों में किसे मिली कमान?
- मेदिनीनगर – अरुणा शंकर ने नम्रता त्रिपाठी को हराया
- हजारीबाग – अरविंद कुमार राणा ने मो. सरफराज अहमद को मात दी
- गिरिडीह – प्रमिला मेहरा विजयी, डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी पर बढ़त
- देवघर – रवि राउत ने रीता चौरसिया को हराया
- धनबाद – परिणाम लंबित
- चास – भोलू पासवान ने अविनाश कुमार को पछाड़ा
- रांची – रोशनी खलखो ने रमा खलको को पराजित किया
- आदित्यपुर – संजय सरदार विजेता, भुगलू सोरेन पर बढ़त
- मानगो – सुधा गुप्ता ने संध्या सिंह को हराया
- नगर परिषद: कई जगह महिला नेतृत्व उभरा
गढ़वा से लेकर जुगसलाई तक कई परिषदों में नए चेहरों को मौका मिला. प्रमुख नतीजे इस प्रकार हैं:
- गढ़वा – आशीष सोनी
- विश्रामपुर – गीता देवी
- चतरा – अताउर रहमान
- झुमरीतिलैया – रमेश हर्षधर
- मधुपुर – दरक्शान परवीन
- गोड्डा – सुशील रमानी
- साहेबगंज – रामनाथ पासवान
- पाकुड़ – शबरी पाल
- दुमका – अभिषेक चौरसिया
- मिहिजाम – जय श्रीदेवी
- चिरकुंडा – सुनीता देवी
- फुसरो – निर्मला देवी
- रामगढ़ (वर्ग-क) – कुसुम लता देवी
- लोहरदगा – अनिल उरांव
- गुमला – शकुंतला उरांव
- सिमडेगा – ओलिवर लकड़ा
- चक्रधरपुर – सन्नी उरांव
- चाईबासा – नितिन प्रकाश
- कपाली – परवेज आलम
- जुगसलाई – नौशीन खान
- नगर पंचायत: जमीनी राजनीति में नई ऊर्जा
- श्री वंशीधरनगर – साधना देवी
- मझिआंव – सुमित्रा देवी
- हुसैनाबाद – अजय भारती
- हरिहरगंज – कुमारी शीला चौधरी
- छत्तरपुर – अरविंद गुप्ता
- लातेहार – महेश सिंह
- कोडरमा – साजिद हुसैन
- डोमचांच – उमेश वर्मा
- बड़कीसरैया – शोभा देवी
- धनवार – विनय कुमार संथालिया
- महागामा – प्रबोध सोरेन
- राजमहल – केताबुद्दीन शेख
- बरहरवा – अर्पिता दास
- बासुकीनाथ – वीणा देवी
- जामताड़ा – आशा गुप्ता
- बुण्डू – जितेंद्र उरांव
- खूंटी – रानी टूंटी
- सरायकेला – मनोज कुमार चौधरी
- चाकुलिया – सोमवारी सोरेन




