Epstein Files में कौन-कौन इंडियंस? भारतीयों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, नार्वे-ब्रिटेन शाही परिवार की काली करतूत का पर्दाफाश

Epstein Files में इस बार नार्वे की राजकुमारी और ब्रिटेन के राजकुमार की काली करतूत का पर्दाफाश हुआ है. इसके अलावा नार्वे की भारतीयों के खिलाफ नफरत का भी खुलासा हुआ है.;

Epstein Files 

(Image Source:  X/ @BGatesIsaPyscho, @ShakeLS )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 3 Feb 2026 1:07 PM IST

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स की 30 लाख से अधिक दस्तावेजों के सामने आने के बाद एक बार फिर दुनियाभर में हलचल मच गई है. इन फाइलों में नार्वे और ब्रिटेन के शाही परिवारों के सदस्यों के नाम सामने आए हैं, जिससे बवाल मचता हुआ दिखाई दे रहा है.

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नार्वे के एक डिप्लोमैट द्वारा भारतीयों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी, वहीं इंडियन फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर और ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य भी विवाद में फंसे हैं. सोशल मीडिया पर इन बड़े नामों की तस्वीरें और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है जो एपस्टीन फाइल्स में हैं.

क्या था नार्वे के डिप्लोमैट का विवादित ईमेल?

एपस्टीन फाइल्स में नार्वे के डिप्लोमैट टेर्जे रॉड-लार्सन का 25 दिसंबर 2015 का एक ईमेल सामने आया. इसमें उन्होंने भारतीयों को सांप से भी बदतर बताया. दस्तावेजों के अनुसार, एपस्टीन ने लार्सन को किसी भारतीय नेता का ईमेल फॉरवर्ड किया था.

इसके जवाब में लार्सन ने लिखा था "जब आप एक भारतीय और एक सांप से मिलें, तो पहले भारतीय को मार डालो." हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि लार्सन ने भारतीयों के खिलाफ यह मेल क्यों लिखा? एपस्टीन से जुड़े होने के बाद लार्सन ने साल 2020 में अपना इस्तीफा दे दिया.

मीरा नायर का नाम क्यों जुड़ा?

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर का नाम अमेरिकी फिल्म पब्लिसिस्ट पेगी सीगल द्वारा भेजे गए एक ईमेल में आया. 21 अक्टूबर 2009 को भेजे गए इस मेल में पेगी सीगल ने लिखा कि वह गिस्लीन मैक्सवेल के मैनहट्टन टाउनहाउस से एक आफ्टर-पार्टी से लौटी हैं.

नार्वे की राजकुमारी क्यों आया नाम?

एपस्टीन फाइल्स में नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट का करीब एक हजार बार नाम आया है. बताया गया है कि साल 2011 से 2014 तक वह एपस्टीन के संपर्क में थीं. नार्वे का शाही परिवार पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है और फाइल्स में उनका नाम आने से परिवार की समस्याएं और बढ़ गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट करीब 4 दिन तक एपस्टीन के घर पर रुकी थी. हालांकि इसको लेकर उनकी तरफ से माफी भी मांगी गई है.

क्यों फंसे ब्रिटेन के राजकुमार?

फाइलों में खुलासा हुआ कि ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू ने 2008 में अपनी बेटियों की तस्वीरें एपस्टीन को भेजीं. इसके बाद 18 जनवरी 2026 को प्रिंसेस यूजिनी ने अपने पिता प्रिंस एंड्रयू से रिश्ता तोड़ने का निर्णय लिया.

रिपोर्ट के अनुसार, एपस्टीन ने एक महिला को प्रिंस एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए ब्रिटेन भेजा था. उस समय महिला की उम्र लगभग 20 साल थी.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रिंस एंड्रयू की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें वे एक लड़की के ऊपर घुटने रखे हुए दिख रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि प्रिंस एंड्रयू की पत्नी सारा फर्ग्यूसन ने ईमेल के जरिए एपस्टीन से शादी करने की बात कही थी.

Epstein Files में कौन इंडियंस?

एपस्टीन फाइल्स में कुछ बड़ी भारतीय हस्तियों के नाम होने का भी दावा किया जा रहा है. जिसमें पीएम मोदी से लेकर अनिल अंबानी, केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी नाम शामिल है. दावा किया गया है कि साल 2014-17 के बीच हरदीप पूरी ने कई बार एपस्टीन से ईमेल के जरिए बातचीत की थी.

Similar News