Begin typing your search...

'रोज 3 बार मेरा रेप होता था', पीड़ित लड़की ने सुनाई Epstein Files की दर्दनाक स्टोरी, वीडियो कर देगी रोंगटे खड़े

Epstein Files को लेकर एक पीड़ित लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एपस्टीन नेटवर्क के भीतर झेले गए अपने दर्दनाक अनुभवों को बयां करती नजर आ रही है.

Epstein Files Victim recounts harrowing story
X

Epstein Files

( Image Source:  X/ @JyotiDevSpeaks, @Sebabi_M )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 1 Feb 2026 5:15 PM IST

Epstein Files: अमेरिका में यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले ने एक बार फिर दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. शुक्रवार को अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन केस से संबंधित अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल रिलीज सार्वजनिक की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो सामने आने लगे हैं.

इन फाइलों के सामने आने के बाद खास तौर पर एक पीड़ित लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एपस्टीन नेटवर्क के भीतर झेले गए अपने दर्दनाक अनुभवों को बयां करती नजर आ रही है. वीडियो ने न सिर्फ लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर गुस्से और आक्रोश की लहर भी पैदा कर दी है.

वायरल वीडियो में पीड़िता का दर्दनाक खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पीड़ित लड़की अपनी आपबीती बताते हुए दिखाई देती है. वीडियो में वह कहती है कि "मैं 10 साल की थी, हर रोज़ मेरा बलात्कार किया जाता था! एक दिन में 3 बार मेरा शोषण किया जाता था, 17 साल तक मेरे साथ दरिंदगी हुई! एपस्टीन आयलैंड में मेरी जैसी और भी कई बच्चियां थी, दरिंदो को फांसी होनी चाहिए". इस बयान ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि इतने बड़े स्तर पर हो रहे अपराध इतने लंबे समय तक कैसे दबे रहे.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

एक्स पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा कि 'एप्सटीन फाइल ने अमेरिकी धनाढय समाज के सफेदपोश चेहरे से नकाब उतार दिया है. इस नगई में सब अरबपति सामिल रहे है.' दूसरे यूजर ने लिखा 'यह कोई “कांड” नहीं था , यह नरक की तरह चलाया गया एक उद्योग था, जहां इंसानों को मांस की तरह इस्तेमाल किया गया और राक्षसों को सूट-टाई में सम्मान दिया गया. दिन में तीन बार बलात्कार कोई संयोग नहीं होता यह व्यवस्थित क्रूरता होती है, जिसे सत्ता, पैसा और चुप्पी ने पाल-पोसकर बड़ा किया.'

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि “यह बयान दिल दहला देने वाला है. दोषियों को बचाने वाली किसी भी व्यवस्था को उजागर करना जरूरी है, लेकिन समाधान न्याय और कानून के जरिए ही होना चाहिए.”

वायरल
अगला लेख