Venezuela, Iran और Cuba ही नहीं इन 7 देशों पर है ट्रंप की नजर, लगातार देते रहते हैं धमकी
Donald Trump इस वक्त ईरान के साथ जंग में बिज़ी हैं, लेकिन यह इकलौता देश नहीं है जिस पर उनकी टेढ़ी नजर है. Venezuela और Cuba के अलावा 7 और ऐसे देश हैं जिन्हें ट्रंप अकसर धमकाते रहते हैं.
Donald Trump जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं उससे पूरी दुनिया धीरे-धीरे वाकिफ होने लगी है. पहले वेनेज़ुएला, फिर ईरान और अब क्यूबा पर उनकी नजर है. लेकिन, कई ऐसे देश हैं जिन्हें वह अकसर धमकियां देते आए हैं. इन देशों पर उनकी टेढ़ी नजर है. आज हम आपको उन्हीं देशों के बारे में बताने वाले हैं.
फिलहाल यूएस ईरान के साथ जंह में बिज़ी है और माना जा रहा है कि ट्रंप सेना को Iran के Kharg Island पर भेजने वाले हैं. इसके मद्देनजर मिडिल ईस्ट 3500 मरीन्स को भी मिडिल ईस्ट भेजा है. आइये जानते हैं वह कौनसे देश हैं, जिन पर ट्रंप की टेढ़ी नजर है और अकसर उन्हें धमकी देते रहते हैं.
ग्रीनलैंड
ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप का रुख लंबे समय से चर्चा में रहा है. उन्होंने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया है. उनका मानना है कि यह क्षेत्र रक्षा रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण है. हालांकि ग्रीनलैंड और Denmark दोनों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है. ग्रीनलैंड, डेनमार्क के अधीन एक स्वायत्त क्षेत्र है और यह मामला NATO देशों के बीच भी चिंता का विषय बन गया है. इस मुद्दे पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio डेनमार्क के नेताओं से बातचीत करने वाले हैं.
कोलंबिया
कोलंबिया के मामले में ट्रंप ने ड्रग्स, खासकर कोकीन के उत्पादन को लेकर चिंता जताते हैं. उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति खराब है और जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई भी की जा सकती है. उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति Gustavo Petro पर भी निशाना साधा और उन्हें वेनेजुएला के नेता का सहयोगी बताया था.
मेक्सिको
मेक्सिको के साथ ट्रंप के रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेक्सिको को लेकर कुछ बड़ा कदम उठाना पड़ सकता है. इस तनाव की बड़ी वजह फेंटानिल नामक खतरनाक ड्रग है, जो अमेरिका में बड़ी समस्या बन चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ड्रग चीन में बनता है और मेक्सिको के रास्ते अमेरिका तक पहुंचता है.
कनाडा
कनाडा को लेकर ट्रंप ने यह तक कह दिया कि वह अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा होता है, तो अमेरिका अपनी मिसाइल डिफेंस प्रणाली से कनाडा की रक्षा करेगा. हालांकि कनाडा के नेताओं ने इस विचार को साफ तौर पर खारिज कर दिया है और इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई है.
पनामा
पनामा के मामले में ट्रंप ने पनामा नहर पर अमेरिका के नियंत्रण की बात कहते हैं. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने वहां एक कंपनी में हिस्सेदारी लेकर प्रभाव बढ़ाया है. लेकिन पनामा के राष्ट्रपति José Raúl Mulino ने इन दावों को गलत बताते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. सीधे तौर पर ट्रंप यहां भी कब्जे की मंशा रखते हैं.
नाइजीरिया
नाइजीरिया में अमेरिका ने ISIS के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमें क्रिसमस के दिन हवाई हमला किया गया था. यह कार्रवाई वहां ईसाई समुदाय के कथित उत्पीड़न के मुद्दे के बाद सामने आई थी और इससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा था. इस देश पर भी आईएसआईस को लेकर ट्रंप अकसर निशाना साधते रहते हैं.
सीरिया
सीरिया के खिलाफ भी डोनाल्ड ट्रंप हमलावर हो चुके हैं. ईरान से जंग से पहले अमेरिका ने बड़े स्तर पर कई बार यहां हमले भी किए. यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई जिसमें दो अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. अमेरिका के रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने इसे बदले की कार्रवाई बताया और कहा कि यह युद्ध की शुरुआत नहीं, बल्कि जवाब है.