Epstein files: शर्म है कि आती नहीं! मैं 10 की थी और हर रोज 3 बार मेरा बलात्कार होता था-17 साल तक दरिंदगी की International कहानी
Epstein files से जुड़े कई वीडियो और फोटो ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. इसके अलावा पीड़िताओं ने भी उस दरिंदगी की पूरी आपबीती बताई है.;
Epstein files
(Image Source: X/ @ArvindG26521953, @SachinGuptaUP )जेफरी एपस्टीन का वो आइलैंड जहां छोटी बच्चियों को बड़े-बड़े नेताओं, एक्टर्स और बिजनेसमैन के सामने उनकी हवस पूरी करने के लिए सौंपा जाता था, आज एपस्टीन के उसी आइसलैंड की वीडियो और तस्वीरें सामने निकलकर आ रही है. जिसने कई बड़ी हस्तियों के चेहरे पर लगे शराफत के नकाब को उतार दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप से लेकर बाइडन, माइकल जैक्सन, बिल गेट्स जैसे कई बड़े नामों की वीडियो और तस्वीरें भी सामने आ चुकी है.
दूसरी तरफ अब वे पीड़िता भी सामने निकलकर आ रही हैं जिनके साथ उस दौरान जेफरी एपस्टीन के आइलैंड में रेप हुआ था. उस वक्त इन पीड़िताओं की उम्र करीब 10 से 14 साल के बीच रही थी. कैमरे के सामने आकर पीड़िताएं अपनी दर्द भरी बता रही है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान रह जा रहा है और अंदाजा लगा रहा है कि कैसे इन अमीरों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी?
क्या बोली पीड़िता?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती खुद को एपस्टीन के उस आइलैंड की पीड़िता बता रही है जहां उसका रेप हुआ था. वीडियो में युवती कहती है कि 'उस वक्त मैं 10 साल की थी और मेरा रोजाना 3 बार रेप होता था. मैरी जैसी वहां कई और लड़कियां थी जिनका रेप होता था.'
क्यों नहीं हो रहा एक्शन?
हाल ही में एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी कुछ और वीडियो और तस्वीरें अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा रिलीज की गई थी. जिसने सोशल मीडिया पर एकबार फिर से बवाल खड़ा कर दिया है. अब बड़ा सवाल ये है कि जब अलग-अलग पीड़िता कैमरे के सामने आकर पूरी आपबीती बता रही हैं और जो वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं उस हिसाब से एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है.
कब हुई थी जांच की शुरुआत?
जेफरी एपस्टीन के खिलाफ पहली औपचारिक जांच 2005 में शुरू हुई. जब एक नाबालिग लड़की के परिवार ने जांच एजेंसियों को बताया कि उनकी बेटी को एपस्टीन के फार्म हाउस पर बुलाया गया और वहां उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. यह आरोप सामने आते ही स्थानीय प्रशासन और जांच एजेंसियां हरकत में आईं. इस मामले ने धीरे-धीरे कई अन्य पीड़ितों की कहानियों को भी सामने लाना शुरू किया, जिससे जांच का दायरा बढ़ता चला गया.
क्या इंसानों मांस खाया जाता था?
सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट भी सामने निकलकर आ रही है जिनमें दावा किया जा रहा है कि जेफरी एपस्टीन के आइसलैंड पर मेहमानों को इंसानी मांस परोसा जाता था. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीड़िता गैब्रिएला रिको जिमेनेज 2019 में एक एलीट पार्टी में शामिल हुई, उसके बाद ग्रैबिएला ने कहा कि 'वे इंसानों को खाते हैं.' उनके इस बयान के बाद ग्रैबिएला पगाल घोषित कर दिया गया था और फिर वो लापता हो गई थी.
कब हुई थी एपस्टीन की गिरफ्ततारी?
जेफरी एपस्टीन को यौन तस्करी और नाबालिगों के शोषण के आरोपों में 6 जुलाई 2019 को न्यू जर्सी के टीटरबोरो हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के समय एपस्टीन की उम्र 66 वर्ष थी और उसके खिलाफ पहले से ही मुकदमें चल रहे थे.
गिरफ्तारी के बाद एपस्टीन को न्यूयॉर्क की जेल में रखा गया था. यहां उसके खिलाफ सुरक्षा उपायों के तहत नजर रखी जानी थी, लेकिन 10 अगस्त 2019 को उसकी जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अधिकारियों ने इसे आत्महत्या माना, लेकिन इसके पीछे कई सवाल उठते रहे हैं.