Epstein Files: ईमेल लीक से व्हाइट हाउस में हलचल! मैडेलीन वेस्टरहाउट कौन, जिनसे ट्रंप के रिश्ते पर फिर उठे सवाल

एपस्टीन फाइल्स को लेकर लीक ईमेल से ट्रंप और मैडेलीन वेस्टरहाउट के कथित रिश्ते को लेकर नए सिरे से विवाद तेज हो गया है. जानें कौन हैं मैडेलीन वेस्टरहाउट और क्या है पूरा मामला?

Curated By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 22 Feb 2026 2:54 PM IST

Epstein Files से जुड़े एक कथित ईमेल लीक ने अमेरिका की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है. इस विवाद के केंद्र में हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पूर्व पर्सनल सेक्रेटरी मैडेलिन वेस्टरहाउट (Madeleine Westerhout), जिनके बीच कथित रिश्तों को लेकर सनसनीखेज दावे सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेखक Michael Wolff द्वारा तैयार किए गए एक ड्राफ्ट और उसे (Jeffrey Epstein) को भेजे गए ईमेल ने इस पूरे मामले को नए सिरे से हवा दे दी है. हालांकि, इन आरोपों को वेस्टरहाउट की ओर से सिरे से खारिज किया गया है, जिससे यह मामला अब सिर्फ निजी आरोपों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सियासी नैरेटिव की जंग बन गया है.

क्या है पूरा मामला और विवाद कैसे शुरू हुआ?

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर सनसनीखेज दावा सामने आया है. लेखक Michael Wolff ने अपनी किताब के ड्राफ्ट में आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप का अपनी पूर्व असिस्टेंट मैडेलीन वेस्टरहाउटके साथ कथित तौर पर करीबी रिश्ता था. यह दावा 2019 में बदनाम जेफरी एपस्टी को भेजे गए एक ईमेल में सामने आया.

Full View

ईमेल और किताब के ड्राफ्ट में दावा क्या?

aol.com न्यूज वेबसाइट के मुताबिक माइकल वोल्फ ने अपने बुक ड्राफ्ट में लिखा कि ट्रंप ने अपने करीबी लोगों से कथित तौर पर कहा था कि वह अपनी 28 वर्षीय असिस्टेंट मैडेलीन वेस्टरहाउट के साथ “रिलेशनशिप” में थे. यह दावा उस समय से जुड़ा है, जब ट्रंप 2018 की सर्दियों में व्हाइट हाउस में रुके थे. जबकि उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप फ्लोरिडा जा चुकी थीं. ईमेल में इस बात का भी जिक्र है कि वेस्टरहाउट व्हाइट हाउस से उनके निजी कामों में मदद करती थीं और ट्रंप उनके प्रति विशेष रुचि दिखाते थे.

क्या वाकई ट्रंप ने ऐसा कुछ कहा था?

लेखक माइकल वोल्फ के अनुसार ट्रंप ने कथित तौर पर अपने दोस्तों से कहा था कि वह सरकारी कारणों से नहीं, बल्कि निजी कारणों से व्हाइट हाउस में रुके थे. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें लेखक के आरोप माना जा रहा है.

मैडेलीन वेस्टरहाउट का क्या आया जवाब?

लेखक माइकल वोल्फ के आरोपों पर मैडेलीन वेस्टरहाउट की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई. उनके वकील ने इन दावों को “झूठा और बदनाम करने वाला” करार दिया. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे लेखक के आरोप हैं, जिनकी विश्वसनीयता पहले भी सवालों में रही है.

कौन हैं मैडेलीन वेस्टरहाउट?

मैडेलीन वेस्टरहाउट 2017 से 2019 तक डोनाल्ड ट्रंप की पर्सनल सेक्रेटरी रहीं और बाद में ओवल ऑफिस ऑपरेशंस की डायरेक्टर बनीं. उन्हें अगस्त 2019 में नौकरी से हटा दिया गया था, जब यह सामने आया कि उन्होंने मीडिया के साथ निजी बातचीत में व्हाइट हाउस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की थी.

क्या किताब में इस रिश्ते का जिक्र है?

वेस्टरहाउट ने अपनी 2020 की किताब Off the Record में अपने अनुभवों का जिक्र किया, लेकिन ट्रंप के साथ किसी भी तरह के निजी रिश्ते का उल्लेख नहीं किया. हालांकि, उन्होंने किताब में ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्हें एक देशभक्त नेता बताया.

यह मामला फिर चर्चा में क्यों?

यह विवाद इसलिए फिर चर्चा में आया क्योंकि यह ईमेल एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के हिस्से के रूप में सामने आया है, जिन्हें अमेरिकी एजेंसियों को सौंपा गया था. इससे एक बार फिर ट्रंप, एपस्टीन और व्हाइट हाउस के पुराने संबंधों पर बहस तेज हो गई है.

क्या है इस पूरे विवाद का बड़ा मतलब?

यह मामला केवल एक व्यक्तिगत आरोप नहीं है, बल्कि अमेरिकी राजनीति, मीडिया और सत्ता के गलियारों में पारदर्शिता, नैतिकता और शक्ति के दुरुपयोग जैसे बड़े सवाल भी खड़े करता है.

Similar News