3 फ्रैक्चर, गायब वेलनेस चेक और गले पर निशान, क्या एपस्टीन का हुआ था मर्डर? डॉक्टर के दावों ने जांच पर खड़े किए बड़े सवाल

एपस्टीन की मौत को लेकर एक डॉक्टर ने बड़े दावे किए हैं. उनका कहना है कि एपस्टीन के गले के निशान बताते हैं कि उनका गला घोंटा गया था. इसके साथ ही उन्होंने गर्दन में टूटी हड्डियों पर भी सवाल उठाया.;

( Image Source:  @Surajit_ )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 14 Feb 2026 1:01 PM IST

Epstein File Update: सेक्स ट्रैफिकिंग आरोपों का सामना कर रहे फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन 2019 में न्यूयॉर्क की एक जेल सेल में मरे हुए पाए गए थे. उस वक्त उनकी मौत को आत्महत्या करार दिया गया था. लेकिन सालों बाद भी इसको लेकर भी शक जताया जाता है. अब इस मामले में एक डॉक्टर का बड़ा बयान आया है.

एपस्टीन के परिवार की ओर से पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद रहे फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट डॉ. माइकल बाडेन ने आधिकारिक आत्महत्या के निष्कर्ष पर फिर से सवाल उठाए हैं. द टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में बाडेन ने कहा कि उनके मुताबिक एपस्टीन की मौत संभवतः फांसी से नहीं, बल्कि गला दबाने (स्ट्रैंगुलेशन) से हुई.

क्या बोले डॉक्टर फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट डॉ. माइकल बाडेन?

उन्होंने कहा,"मेरी राय में उनकी मौत सबसे अधिक संभावना गला दबाने के कारण हुई, न कि लटकने से. अब तक उपलब्ध सभी सूचनाओं को देखते हुए मौत के कारण और परिस्थितियों की आगे जांच जरूरी है."

एपस्टीन की लाश कहां मिली थी?

एपस्टीन 2019 में सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों पर मुकदमे की इंतेजार कर रहे थे, इसी दौरान वह मृत पाए गए थे. न्यूयॉर्क मेडिकल एग्जामिनर ऑफिस ने उनकी मौत को फांसी लगाकर आत्महत्या बताया था. हालांकि डॉ. बाडेन ने खुद पोस्टमॉर्टम नहीं किया था, लेकिन वे एक पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे.

उनका कहना है कि उस समय वे और मेडिकल एग्जामिनर दोनों इस बात पर सहमत थे कि मौत के कारण और तरीके को तय करने के लिए और जानकारी की जरूरत है.

बाडेन ने क्या गंभीर इल्जाम लगाएं?

बाडेन ने 2019 में अपने प्रोफेशनल निष्कर्ष को “अस्पष्ट” (इनकन्क्लूसिव) बताया था. लेकिन डेथ सर्सिफिकेट जारी होने के पांच दिन बाद तत्कालीन मुख्य मेडिकल एग्जामिनर डॉ. बारबरा सैम्पसन ने इसे आत्महत्या घोषित कर दिया था. बाडेन ने द टेलीग्राफ को बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान सैम्पसन मौजूद नहीं थीं.

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर क्या सवाल उठे?

आधिकारिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एपस्टीन की गर्दन में तीन फ्रैक्चर दर्ज किए गए थे. एक बाएं हायॉइड बोन में और दो थायरॉयड कार्टिलेज में. डॉ. बाडेन ने कहा कि अपने 50 साल के करियर में उन्होंने आत्महत्या के जरिए फांसी के किसी मामले में, यहां तक कि न्यूयॉर्क की जेलों में कैदियों की मौत के मामलों में भी, गर्दन में तीन फ्रैक्चर नहीं देखे. अगस्त 2019 में उन्होंने फॉक्स न्यूज से कहा था, “सबूत आत्महत्या की बजाय हत्या की ओर इशारा करते हैं.”

अमेरिकी न्याय विभाग रिपोर्ट में क्या सवाल उठे?

2023 में अमेरिकी न्याय विभाग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एपस्टीन की सेल में अतिरिक्त कंबल, चादरें और कपड़े मौजूद थे, जिनमें से कुछ फटे हुए थे और फंदे जैसे दिखते थे. नियमित सेल तलाशी सही तरीके से न तो की गई और न ही उसका रिकॉर्ड रखा गया.

9 अगस्त 2019, मौत से एक दिन पहले- एपस्टीन के सेलमेट को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया और उसकी जगह कोई नया कैदी नियुक्त नहीं किया गया. रात करीब 8 बजे लॉकडाउन के बाद आवश्यक 30 मिनट के वेलनेस चेक लगभग 10:40 बजे के बाद नहीं किए गए, जैसा कि सीबीएस ने नए जारी वीडियो लॉग्स के हवाले से बताया. बाद में स्टाफ ने रिकॉर्ड में हेरफेर कर यह दिखाया कि राउंड पूरे किए गए थे. अगली सुबह दो गार्ड्स ने देखा कि वे ऊपरी बंक से लटके हुए देखा.

Similar News