मोदी से फोन पर बात, शपथ का न्यौता और अब भारत से रिश्तों पर बयान! क्या है रहमान का डिप्लोमैटिक प्लान?

तारिक रहमान बांग्लादेश के नए पीएम बनने जा रहे हैं, इससे पहले उन्होंने भारत के साथ रिश्तों को लेकर बयान दिया है. इससे पहले वह प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण का न्यौता भी भेज चुके हैं.;

( Image Source:  @BNPBdMediaCell )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 15 Feb 2026 11:12 AM IST

Tarique Rahman on India: 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनावों में बड़ी जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख Tarique Rahman ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बांग्लादेश की विदेश नीति में सबसे पहले देश और उसके लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी. इस दौरान उन्होंने भारत के साथ संबंधों का भी उन्होंने अपनी बात रखी.

तारिक रहमान ने 17 फरवरी को हो रहे शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यौता भेजा है. हालांकि, पीएम इस प्रोग्राम में शायद ही शामिल हो पाएं, क्योंकि उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग प्रस्तावित है. इससे पहले पीएम मोदी और रहमान की फोन पर भी बात हो चुकी है. इसके बाद भारत के साथ रिश्तों को लेकर तारिक रहमान के बयान को डिप्लोमैसी की नजर से काफी अहम माना जा रहा है.

भारत के साथ संबंधों पर क्या बोले तारिक रहमान?

भारत के साथ संबंधों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेश और उसके लोगों के हित ही हमारी विदेश नीति तय करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने अपनी विदेश नीति को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि यह बांग्लादेश के हित में होगी. बांग्लादेश और उसके लोगों के हित सबसे पहले आते हैं. इन्हीं हितों की रक्षा करते हुए हम अपनी विदेश नीति तय करेंगे.

भारत दौरे पर क्या कहा?

रहमान के अंतरराष्ट्रीय मामलों को संभालने वाले और नई सरकार में अहम भूमिका निभाने वाले Humayun Kabir ने कहा कि प्राथमिकता हमारे लोगों के बीच मजबूत सहयोग बनाना है. उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में शामिल होगा, जहां वे दौरा करेंगे, हालांकि उन्होंने कोई निश्चित समय नहीं बताया.

रहमान की Bangladesh First नीति का क्या है मतलब?

रहमान की Bangladesh First नीति का मकसद भारत, चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखना है. BNP नेतृत्व ने यह भी कहा कि संप्रभुता की रक्षा, रणनीतिक स्वायत्तता सुनिश्चित करना और आपसी सम्मान विदेश संबंधों को आकार देने में महत्वपूर्ण होंगे.

इंटरनेशनल रिलेशन पर क्या होगा पार्टी का रुख?

उन्होंने पहले अंग्रेज़ी में कहा कि देश के स्वतंत्रता और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों ने एक बार फिर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को जीत दिलाई है. अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर सरकार का रुख क्या होगा, इस सवाल पर सीनियर BNP नेता Amir Khasru Mahmud Chowdhury ने कहा कि पार्टी बहुपक्षवाद (मल्टीलेटरलिज्म) पर कायम रहेगी और किसी एक देश-केंद्रित नीति का पालन नहीं करेगी.

ज्ञात हो कि भारत इस निर्वाचित नेतृत्व की वापसी को रिश्तों में आई रुकावटों को सुधारने का एक सही मौका मान रहा है. अब ध्यान BNP के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान पर है, जिन्हें भारतीय अधिकारी 'सावधानीपूर्वक आशावादी' नजर से देख रहे हैं.

पीएम मोदी ने तारीक रहमान से बातचीत पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्हें रहमान से बात कर खुशी हुई और चुनावों में शानदार जीत पर बधाई दी. पीएम मोदी ने दोनों देशों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और पड़ोसी देशों को जोड़ने वाले गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया. ज्ञात हो कि निर्वाचन आयोग के अनुसार, BNP गंठबंधन ने 212 सीटें जीतीं थीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 77 सीटें मिली हैं.

Similar News