चुनावी माहौल के बीच बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, हाथ-पैर बांधकर तड़पाया; क्या हिंसा का शिकार हुआ रतन?

बांग्लादेश में आम चुनाव के मतदान से ठीक पहले एक सनसनीखेज वारदात ने सियासी माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है. मौलवी बाजार इलाके में 28 वर्षीय हिंदू युवक रतन साहूकार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई.;

Bangladesh hindu man Murder

(Image Source:  AI: Sora )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

बांग्लादेश में आम चुनाव के मतदान से ठीक पहले एक सनसनीखेज वारदात ने सियासी माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है. मौलवी बाजार इलाके में 28 वर्षीय हिंदू युवक रतन साहूकार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले सामने आई इस घटना ने स्थानीय स्तर पर दहशत और आक्रोश दोनों को जन्म दिया है.

बुधवार सुबह करीब 10 बजे चम्पारा इलाके के चाय बागान से रतन का शव बरामद हुआ. वह इसी बागान में मजदूरी करता था. शव की हालत बेहद भयावह बताई जा रही है. उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गहरे घावों के निशान मौजूद थे, जिनसे खून बह रहा था। इस निर्मम हत्या ने अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल पैदा कर दिया है.

कहां मिला रतन साहू का शव?

जानकारी के अनुसार, रतन साहूकार रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन बुधवार सुबह उसकी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. चम्पारा के चाय बागान में सहकर्मियों ने उसे मृत अवस्था में देखा. उसके हाथ और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसे बंधक बनाया गया और प्रताड़ित किया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शव के आसपास खून फैला हुआ था, जो वारदात की क्रूरता की ओर इशारा करता है.

क्या सोची-समझी थी साजिश?

चश्मदीदों और सहकर्मियों के मुताबिक रतन के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. गहरे जख्म और लगातार बहता खून इस बात की पुष्टि करते हैं कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई. सहकर्मियों ने मौके पर ही इसे सुनियोजित हत्या करार दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. स्थानीय लोगों का कहना है कि वारदात की प्रकृति देखकर यह सामान्य झगड़े का मामला नहीं लगता, बल्कि सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है.

क्या चुनावी हिंसा से जुड़ा है मामला?

चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि हत्या का संबंध चुनावी हिंसा से है या इसके पीछे कोई निजी रंजिश या अन्य कारण है.

Similar News