मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, दूध में मिलाकर पिया जहर; मच गया हड़कंप

मथुरा से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खा लिया;

Mathura

(Image Source:  X/@Abhiofficial007 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 10 Feb 2026 12:11 PM IST

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खा लिया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई. इस हृदयविदारक घटना में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल जहर खाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है और पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

क्यों की पूरे परिवार ने आत्महत्या?

इस घटना के सामने आते ही खप्परपुर गांव समेत आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। मृतक परिवार के घर के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार इकट्ठा हो गए. हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

क्या पुलिस के हाथ लगे सबूत?

सूचना मिलते ही महावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने घर को सील कर सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके.

Similar News