Bijnor Viral Video: महिला कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के पांच अश्लील वीडियो ने मचाया बवाल! मिली ये सजा

Bijnor Viral Video: बिजनौर के रेहड़ थाने से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद महिला आरक्षी और हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. जांच में वीडियो की पुष्टि होने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.;

( Image Source:  @Adarshkatiya- X )
Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 13 Feb 2026 10:52 AM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रेहड़ थाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में एक महिला आरक्षी और हेड कॉन्स्टेबल कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे.सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पांच वायरल वीडियो है. वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया. मामले की जांच की जिम्मेदारी अफजलगढ़ के क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार को सौंपी गई.

जांच के दौरान वायरल वीडियो की पुष्टि होने पर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई. पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला आरक्षी आरती देवी और हेड कॉन्स्टेबल पवन कुमार को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभागीय अनुशासन और आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी कथित तौर पर वर्दी में ही आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही है, जिससे पुलिस विभाग की अनुशासन व्यवस्था और पेशेवर आचरण पर सवाल उठने लगे हैं. जैसे ही यह मामला सामने आया, पूरे जिले में इसकी चर्चा शुरू हो गई. सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोगों ने पुलिस कर्मियों के आचरण को लेकर नाराजगी जताई और विभागीय जवाबदेही की मांग की.

इस वीडियो को लेकर सूत्रों के मुताबिक, ये वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति ने नहीं बल्कि दोनों ने ही खुद बनाए थे, लेकिन बाद में किसी तरह ये क्लिप बाहर आ गई और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. वायरल होने के तुरंत बाद, जिलेभर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

पुलिस की वायरल वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?

PUSHPENDRA CHAUDHARY नाम के एक यूजर ने लिखा कि, इश्क के हाई वोल्टेज ड्रामा ने यूपी पुलिस की वर्दी पर गंभीर सवाल खड़े किए!बिजनौर के थाना रेहड़ में तैनात हेड कांस्टेबल और एक महिला सिपाही का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. कुल पांच वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक में महिला सिपाही वर्दी में नजर आ रही है. एक यूजर ने लिखा कि,ऐसे लोग ही पूरे समाज सहित देश को कलंकित करते हैं!

Similar News