10 साल में 3 महिला अधिकारियों से शादी करने वाले IAS अवि प्रसाद कौन, क्‍यों चर्चा में है उनकी तीसरी शादी?

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अवि प्रसाद ने अपनी तीसरी शादी अंकिता धाकरे से की है. शादी निजी और सादगीपूर्ण तरीके से कूनो नेशनल पार्क के पास आयोजित हुई.;

( Image Source:  X: @tripathi_utpal, @CollectorKatni )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 16 Feb 2026 1:06 PM IST

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों सोशल मीडिया और मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. वे एक अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई उच्च पदों पर काम किया है. खासकर जब वे विभिन्न जिलों में कलेक्टर के रूप में तैनात थे, तब उनके कामों की हर तरफ तारीफ हुई थी. फिलहाल, वे मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. लेकिन इन दिनों उनकी चर्चा उनके पेशेवर कामों से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी को लेकर हो रही है, खासतौर पर उनकी तीसरी शादी के कारण.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अवि प्रसाद ने अपनी दो पिछली पत्नियों से तलाक लेने के बाद अब एक अन्य आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से शादी की है. यह खबर लोगों के बीच काफी गॉसिप का विषय बनी हुई है, क्योंकि आईएएस जैसे उच्च पदों पर काम करने वाले अधिकारियों की निजी जिंदगी अक्सर सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बन जाती है. इंटरनेट पर लोगों को कहना है कि पिछले 10 साल में अवि प्रसाद ने 3 शादियां कर ली. 

कौन हैं अवि प्रसाद?

अवि प्रसाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी हैं. उन्होंने 2014 बैच में आईएएस परीक्षा पास की और मध्य प्रदेश कैडर में शामिल हुए. अपने करियर की शुरुआत से ही उन्होंने कई जिलों में कलेक्टर के रूप में सेवा दी है, जहां उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को हल करने में अपनी क्षमता दिखाई. सबसे बड़ा उदाहरण है जब वे कटनी जिले के कलेक्टर थे, तब उन्होंने कुपोषण जैसी गंभीर समस्या के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया था. इस अभियान में उन्होंने स्थानीय स्तर पर कई कदम उठाए, जैसे कि पोषण संबंधी जागरूकता फैलाना और प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाना. इससे पहले, अवि प्रसाद ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में भी काम किया था, जहां उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में अनुभव हासिल किया. 

क्या करती हैं तीसरी पत्नी अंकिता धाकरे?

अब बात करते हैं उनकी तीसरी शादी की, जो इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है. अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से शादी रचाई है. अंकिता धाकरे वर्तमान में मध्य प्रदेश के मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर काम कर रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शादी 11 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क के पास स्थित मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) के एक लग्जरी होटल में हुई थी. शादी का आयोजन बहुत ही सादगी और गोपनीयता के साथ किया गया था.  इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के कुछ करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए थे. कोई बड़ा समारोह या मीडिया कवरेज नहीं था, जिससे यह और भी प्राइवेट शादी थी. अंकिता धाकरे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की मूल निवासी हैं. उनके पिता रविंद्र सिंह धाकरे एक रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर हैं, जो सरकारी सेवा में लंबे समय तक रहे. अंकिता खुद भी कई जिलों में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाई हैं. 

कौन है कहां पहले की दो पत्नियां?

अवि प्रसाद की यह तीसरी शादी है, और इससे पहले उनकी दो शादियां हो चुकी हैं, जो ज्यादा समय तक नहीं चलीं. उनकी पहली पत्नी का नाम रिजु बाफना है. रिजु बाफना भी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, यानी अवि प्रसाद की बैचमेट. दोनों की मुलाकात दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के दौरान हुई थी, जब वे सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग ले रहे थे. शादी के बाद यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ ही समय में दोनों ने तलाक ले लिया. वर्तमान में रिजु बाफना मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कलेक्टर के पद पर तैनात हैं और अपने काम में काफी सक्रिय हैं. इसके बाद, अवि प्रसाद की दूसरी शादी मिशा सिंह से हुई थी. मिशा सिंह 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. यह रिश्ता लगभग चार साल तक चला, लेकिन फिर दोनों अलग हो गए. मिशा सिंह फिलहाल मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कलेक्टर के रूप में काम कर रही हैं. वे भी एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी मानी जाती हैं.

X: @Mishasinghms, @rijubafna

क्या कहना है यूजर्स का?

सोशल मीडिया पर इस तीसरी शादी की काफी चर्चा हो रही है. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, कुछ इसे निजी मामला मानते हैं तो कुछ इसे लेकर मजाक या आलोचना कर रहे हैं. हालांकि, अवि प्रसाद या अंकिता धाकरे की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया नहीं आई है. शादी जैसा विषय बेहद व्यक्तिगत होता है, और इसमें किसी की निजी जिंदगी में दखल देना ठीक नहीं है. यह पूरी तरह से अवि प्रसाद का अपना फैसला है, जो उन्होंने अपनी खुशी और समझ से लिया होगा. 

Similar News