तीन पतियों को छोड़ शादीशुदा प्रेमी से इश्क लड़ा रही थी महिला, प्रेमी ने परिवार संग घोंटा गला, बक्से में बंद कर टैंक में फेंकी लाश

भोपाल के निशातपुरा इलाके में पानी के टैंक से ट्रंक में बंद महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने लिव-इन पार्टनर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है.;

( Image Source:  AI )

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक खाली प्लॉट पर बने पानी के टैंक से ट्रंक में बंद महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. कमल नगर के सिक्स घरा क्षेत्र में हुई इस वारदात ने रिश्तों की हकीकत पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है और उसके लिव-इन पार्टनर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को की गई. आरोप है कि हत्या के बाद शव को एक दिन तक घर में रखा गया और फिर ट्रंक में पैक कर करीब 200 मीटर दूर स्थित पानी के टैंक में फेंक दिया गया.

कैसे हुआ महिला की हत्या का खुलासा?

गुरुवार दोपहर एक स्थानीय निवासी को पानी के टैंक के पास से तेज बदबू आने लगी. शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही निशातपुरा थाने की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे. करीब 10 फीट गहरे और आंशिक रूप से पानी से भरे टैंक को स्थानीय लोगों की मदद से खाली कराया गया. अंदर से एक ट्रंक बरामद हुआ, जिसमें महिला का शव था. टैंक के भीतर एक मृत जानवर भी मिला.

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार?

पुलिस ने मृतका के लिव-इन पार्टनर को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया है. उसके साथ उसकी मां, भाई और बहन को भी हिरासत में लिया गया है. जांच में सामने आया कि शव को ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी फिसल गया था, जिसके बाद उसने अपने परिवार से मदद मांगी. अधिकारियों के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने भी शव को टैंक में फेंकने में उसकी सहायता की.

शव की हालत कैसी थी?

स्टेशन हाउस ऑफिसर मनोज पटवा ने बताया, "शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और बरामदगी के समय काफी हद तक सड़ चुका था." पुलिस को आशंका है कि ट्रंक के अंदर पत्थर रखे गए थे ताकि वह पानी में डूबा रहे.

अब आगे क्या होगी कार्रवाई?

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद हत्या की सटीक वजह और समय स्पष्ट हो सकेगा. इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर लिव-इन रिश्तों में बढ़ते अपराध और घरेलू हिंसा पर बहस छेड़ दी है.

निशातपुरा थाना प्रभारी (टीआई) मनोज पटवा ने बताया कि सेप्टिक टैंक से तेज दुर्गंध आने की सूचना गुरुवार शाम स्थानीय रहवासियों ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टैंक की तलाशी ली, जहां से महिला का शव बरामद हुआ.

उन्होंने बताया कि शव लगभग तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. अत्यधिक सड़न (डिकम्पोज) के कारण शरीर पर किसी भी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं. मृतका प्लाजो पहने हुई थी. उसके हाथ पर ‘दीप’ नाम का टैटू बना हुआ है, जिसके साथ 26 मई 1992 अंकित है. पुलिस का अनुमान है कि यह उसकी जन्मतिथि हो सकती है.

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका अशरफी पहले महाराष्ट्र और राजस्थान में तीन अलग-अलग व्यक्तियों से विवाह कर चुकी थी. पुलिस अब उसके पिछले वैवाहिक जीवन और वर्तमान संबंधों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

Similar News