MP में जल्द होगा Cabinet Expansion, कई मंत्रियों की होगी छुट्टी? जानिए किन नए चेहरों को बनाया जाएगा मंत्री

मध्य प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की संभावना है. मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी नेतृत्व की बैठकों के बाद चार से पांच नए चेहरों को मौका मिल सकता है. इसके साथ ही कई निगम-मंडलों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होने की चर्चा है.

( Image Source:  ANI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 5 March 2026 6:32 PM IST

MP Mohan Yadav Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की संभावना जताई जा रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Hemant Khandelwal की दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद इस चर्चा ने और जोर पकड़ लिया है. माना जा रहा है कि नवरात्रि के आसपास सरकार चार से पांच नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इस बार मध्य प्रदेश में 'गुजरात फॉर्मूला' भी लागू कर सकती है. इसका मतलब है कि कुछ अनुभवी और वरिष्ठ विधायकों को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं.

MP में क्यों हो रहा मंत्रिमंडल विस्तार?

  • इस समय मध्य प्रदेश में कुल 31 सदस्यों का मंत्रिमंडल है और चार पद अभी भी खाली हैं. माना जा रहा है कि इन खाली पदों को भरते हुए सरकार क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश करेगी. 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बना रही है.
  • सूत्रों का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ मंत्रिमंडल तक सीमित नहीं रहेगा. राज्य के कई निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में भी लंबे समय से खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं.
  • हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता Kailash Vijayvargiya और Prahlad Patel की केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से अलग-अलग मुलाकातों ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है. इन मुलाकातों के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी राज्य में बड़े राजनीतिक फैसले की तैयारी कर रही है.
  • दिलचस्प बात यह भी रही कि बड़वानी में हुई कृषि कैबिनेट की अहम बैठक में विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल दोनों मौजूद नहीं थे. इसके बाद पार्टी के भीतर 'सीनियर बनाम जूनियर' की चर्चा भी फिर शुरू हो गई.

किन नेताओं के नाम चर्चा में?

संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम हैं;

  • Gopal Bhargava – नौ बार के विधायक, अनुभव के आधार पर मजबूत दावेदार
  • Malini Gaur – इंदौर से मजबूत महिला चेहरा
  • Brijendra Singh Yadav – सिंधिया खेमे से संभावित नाम

इसके अलावा शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनिस और कमलेश शाह जैसे नेताओं के नाम भी लगातार चर्चा में हैं. साथ ही आदिवासी वर्ग से किसी वरिष्ठ विधायक को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

निगम-मंडलों में भी क्या होगा बदलाव?

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ राज्य के विभिन्न निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होने की तैयारी बताई जा रही है. पार्टी से जुड़े कुछ नाम जैसे विनोद गोटिया और आशुतोष तिवारी को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. इसके अलावा रामनिवास रावत, अरविंद भदौरिया, इमरती देवी, कमल पटेल, चेतन सिंह, ओम जैन, अशोक जादौन, हरिनारायण सिंह, आशीष अग्रवाल, केपी यादव, ध्रुव नारायण सिंह और महेंद्र सिंह जैसे नाम भी संभावित सूची में बताए जा रहे हैं.

क्या है राजनीतिक संदेश?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा राज्य में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाना चाहती है. अगर कुछ वरिष्ठ नेताओं को संगठन में नई भूमिका दी जाती है, तो इससे मुख्यमंत्री मोहन यादव की टीम को ज्यादा स्वतंत्रता मिल सकती है और सरकार को स्थिरता भी मिल सकती है. कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में जल्द ही बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिल सकता है.

Similar News