चोरी छिपे फेरे लेने का दावा, क्‍यों की हत्‍या पूछने पर मुस्कुराया आरोपी; जानें इंदौर MBA छात्रा मर्डर केस के अब तक के अपडेट?

इंदौर मर्डर मामले में कई बड़े अपडेट सामने आए हैं. पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी ने गुप्त तौर पर पहले फेरे लिए थे और फिर लड़की के हाथ पैर बांधकर उसकी हत्या की थी.;

( Image Source:  X-@ANI )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On :

MP MBA Student Killing: मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 साल की एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी का रवैया लोगों को हैरान कर रहा है. मीडिया से बातचीत के दौरान वह न तो पछतावा जताता दिखा और न ही किसी तरह की गंभीरता दिखाई.

आरोपी की पहचान पियूष धमनोदिया के तौर पर हुई है. एक वीडियो में वह पुलिसकर्मियों से घिरा नजर आता है, जबकि पत्रकार उससे लगातार सवाल कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, मृतका उसकी सहपाठी और प्रेमिका थी. जब उससे सीधे पूछा गया कि उसने लड़की की हत्या क्यों की, तो उसने साफ जवाब देने से बचते हुए कहा,"कुछ नहीं हुआ, जाने दीजिए, कुछ नहीं हुआ."

क्या बोला आरोपी?

पत्रकारों ने यह भी पूछा कि क्या उसे अपने कृत्य पर कोई पछतावा है और याद दिलाया कि उसने किसी की बेटी की जान ली है. इसके बावजूद आरोपी के चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखाई दी और उसने किसी तरह का अफसोस व्यक्त नहीं किया. वायरल हो रहे वीडियो में ये आरोपी लड़का कहता है कि क्या करोगे जानकर कि मैंने लड़की को क्यों मारा. ज्यादा पूछने पर वह कहता है कि मैं बतऊंगा, वक्त आने पर बताऊंगा.

जांच के तहत इंदौर पुलिस आरोपी को द्वारकापुरी स्थित उसके किराए के फ्लैट पर लेकर गई, जहां से छात्रा का शव बरामद हुआ था. यहां पुलिस ने घटनाक्रम को दोबारा समझने के लिए सीन रीक्रिएशन कराया.

पुलिस ने क्या कहा?

द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो जानकारी दी थी, उसकी पुष्टि के लिए उसे घटनास्थल पर लाया गया. उन्होंने बताया एक चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया है. एएनआई से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि आरोपी ने घटना के बारे में डिटेल जानकारी दी है.

पुलिस ने उसका मेमोरेंडम तैयार किया है और रिमांड की मांग की है. आरोपी के पर्स से एक लेटर भी मिला है, जो कथित तौर पर हत्या के बाद लिखा गया था और जिसमें उसने अपनी प्रेमिका की हत्या का जिक्र किया है. उसने दोनों के बीच गलतफहमी होने की बात कबूल की है. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट मिल चुकी है और आगे की जांच फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट के आधार पर जारी रहेगी.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, 24 साल के एमबीए छात्रा की हत्या आरोपी के किराए के घर में कथित तौर पर रिश्ते से जुड़े विवाद के बाद हुई. आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में है. जांच एजेंसियों का आरोप है कि बहस के दौरान उसने युवती का गला घोंट दिया और फिर शहर छोड़कर फरार हो गया. 13 फरवरी को फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव बरामद किया गया.

चोरी-छिपे क्या लिए थे फेरे?

आरोपी पियूष ने दावा किया था कि उसने पीड़िता के साथ कमरे में चोरी-छिपे फेरे लिए थे. लेकिन, अब लड़की उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. लड़की का कहना था कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर शादी कर लेनी चाहिए. उधर आरोपी को उसके कैरेक्टर पर शक हो गया था. इसी वजह से उसने लड़की की हत्या कर दी.

लड़की के साथ क्या की बदसलूकी?

पुलिस के मुताबिक 10 फरवरी को आरोपी ने छात्रा के हाथ और पैर बांध दिए थे. आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मजाक के नाम पर छात्रा के हाथों और पैरों को बांध दिया. इसके बाद वह उसके सीने पर बैठ गया और गला घोंट दिया.

क्या आरोपी ने की तांत्रिक क्रिया?

आरोपी को 14 फरवरी को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लड़की की हत्या की और उसकी लाश के साथ गलत काम किया और तांत्रिक क्रियाएं कीं. उसका दावा था कि वह युवती की आत्मा से संपर्क करना चाहता था. जांच के दौरान इन अनुष्ठानों से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं.

इसके अलावा पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या के बाद युवती का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर पहले से रिकॉर्ड किए गए निजी वीडियो एक कॉलेज व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किए, ताकि उसे बदनाम किया जा सके. पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में डिजिटल सबूत, बरामद सामान और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट का एनालिसिस किया जा रहा है.

Similar News