दुबई में पकड़ा गया गैंगस्टर राव इंद्रजीत कौन? 8 पॉइंट्स में समझें पूरी क्राइम कुंडली
लंबे समय से फरार हरियाणा के गैंगस्टर राव इंद्रजीत को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही उसको भारत लाया जाएगा.
गैंगस्टर राव इंद्रजीत सिंह
(Image Source: X/ @vishalr25690560 )हरियाणा के गैंगस्टर राव इंद्रजीत को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही उसको भारत लाया जाएगा. लंबे समय से राव इंद्रजीत फरार चल रहा था. उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था. गिरफ्तारी की सूचना भारतीय एजेंसियों को दे दी गई है.
सूत्रों के अनुसार, हरियाणा एसटीएफ अब राव इंद्रजीत को जल्द भारत लाने की तैयारी में जुटी है. यह वही नाम है जो एएसआई संदीप लाठर के सुसाइड केस में सामने आया था, जिसने इस पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है.
कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह?
राव इंद्रजीत हरियाणा के कोसली क्षेत्र का रहने वाला है. वह ‘जेम्स ट्यून’ नाम की एक म्यूजिक कंपनी चलाता था और उसका संपर्क कई प्रभावशाली लोगों से बताया जाता है. उसकी कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के साथ तस्वीरें भी सामने आती रही हैं, जिससे उसके नेटवर्क का अंदाजा लगाया जाता है.
8 पॉइंट्स में समझें राव इंद्रजीत की क्राइम कुंडली
1. एएसआई संदीप लाठर ने सुसाइड से पहले एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने आईपीएस वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे. वीडियो में लाठर ने कहा था "उन्होंने गैंगस्टर राव इंद्रजीत को निकालने के लिए पूरन कुमार ने 50 करोड़ की डील की थी."
2. अवैध कमाई के चलते ईडी ने छापेमारी के दौरान राव इंद्रजीत की कई लग्जरी कारें और करोड़ों की संपत्ति जब्त की थी.
3. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच राव इंद्रजीत का नाम लगातार सुर्खियों में रहा. आयकर विभाग की छापेमारी में उसकी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ, जिसे बाद में कुर्क भी किया गया.
4. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग में नाम.
5. रोहतक में फाइनेंसर की हत्या मामले में नाम.
6. हरियाणवी के सिंगर फाजिलपुरिया पर हमले में नाम
7. राव इंद्रजीत हिमांशु भाऊ गैंग के लिए काम करता था. उसका नेटवर्क हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था.
8. राव इंद्रजीत पर हत्या, रंगदारी, धोखाधड़ी, जमीन कब्जा और अवैध वसूली जैसे मामले दर्ज.