कौन हैं नवीन जयहिंद? राघव चड्ढा की मुर्गा बनाकर पिटाई का किया दावा, AAP पर लगाया गंभीर आरोप

नवीन जयहिंद ने केजरीवाल और राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी को ‘डीलिंग की दुकान’ बताया. उन्होंने फंडिंग गड़बड़ी और नार्को टेस्ट की मांग कर सियासी हलचल तेज कर दी है.

Naveen Jaihind Allegations AAP(Image Source:  ANI )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

जयहिंद सेना के प्रमुख और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद (Naveen Jaihind) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बहुत बड़े और गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि इन दोनों नेताओं की गतिविधियों के पीछे एक बड़ी साजिश और डील चल रही है, जिसमें मुख्य रूप से पैसा ही पैसा है. नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा की विदेश यात्राओं, उनकी काम करने की शैली और पूरी पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी में केजरीवाल के मैनेजर की तरह काम कर रहे थे. उन्होंने पार्टी की राजनीति को अब पूरी तरह से व्यापार में बदल दिया है. नवीन जयहिंद का कहना है कि आम आदमी पार्टी अब आम लोगों की पार्टी नहीं रह गई है. यह अब अमीर व्यापारियों और डीलरों की पार्टी बन गई है. उन्होंने राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल का ‘डीलिंग एजेंट’ बताया है.

क्या होता था राघव चड्ढा के साथ?

नवीन जयहिंद ने दावा किया कि दिल्ली और पंजाब में लोगों से जो पैसा इकट्ठा किया जाता था. उसे सिंगापुर भेजना था लेकिन वो पैसा सिंगापुर की बजाय इंग्लैंड भेज दिया गया. इसी पैसे के लेन-देन और गड़बड़ी के कारण राघव चड्ढा को दो बार बुरी तरह पीटा गया. एक बार दिल्ली के शीशमहल कोठी में और दूसरी बार चंडीगढ़ की एक गुप्त कोठी में उन्हें ‘मुर्गा’ बनाकर पिटाई की गई.

जनता के सामने होंगे डीलिंग्स-फंडिंग के सबूत 

नवीन जयहिंद ने कहा कि वे जल्द ही इन सारी डीलिंग्स के दस्तावेजी सबूत जनता के सामने रखेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि वे आम आदमी पार्टी का असली चेहरा पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर देंगे. उनका कहना है कि यह पार्टी मूल रूप से एक आंदोलन से शुरू हुई थी, लेकिन अब यह डीलिंग और पैसे की लेन-देन की दुकान बन गई है. अंत में नवीन जयहिंद ने साफ-साफ कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा सच में ईमानदार हैं, तो दोनों को नार्को टेस्ट करवाना चाहिए। इससे सारी सच्चाई सामने आ जाएगी.

कौन हैं नवीन जयहिंद

नवीन जयहिंद (Naveen Jaihind) हरियाणा के एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक नेता और जयहिंद सेना के संस्थापक/प्रमुख हैं. 1 जून 1981, रोहतक जिले के भैंसरू कलां गांव में वह जन्में. वे मूल रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े रहे। AAP की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी रह चुके हैं. अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी माने जाते थे. उन्होंने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन (India Against Corruption) में सक्रिय भूमिका निभाई थी और AAP की स्थापना के समय कोर कमेटी के सदस्य थे. स्वाति मालीवाल (दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद) उनकी पूर्व पत्नी हैं. दोनों का तलाक हो चुका है. वे अब जयहिंद सेना के प्रमुख हैं, जो सामाजिक मुद्दों (बेरोजगारी, पर्यावरण, किसान, पेड़ संरक्षण आदि) पर आंदोलन और जागरूकता चलाते हैं. वे खुद को देशभक्त और क्रांतिकारी विचारधारा का अनुयायी बताते हैं. उन्होंने PhD और योग ट्रेनर की डिग्री भी हासिल की है.

Similar News