महाशिवरात्रि पर हिमाचल में शादी, 4 दिन बाद कोर्ट मैरिज, महाकुंभ से सुर्खियों में आए IITian बाबा की दुल्हनिया कौन?

प्रयागराज महाकुंभ में अपने अनोखे अंदाज से चर्चा में आए IITian बाबा Abhay Singh फिर से लाइमलाइट में हैं. दरअसल अब उन्होंने शादी रचा ली है. उनकी पत्नी प्रतीका पेशे से इंजीनियर हैं.

IITian बाबा की दुल्हनिया प्रतीका कौन?

(Image Source:  x-@askshivanisahu )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 6 April 2026 5:07 PM IST

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आए IITian बाबा Abhay Singh एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी शादी है. झज्जर के रहने वाले अभय सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में उन्होंने अपनी पत्नी प्रतीका से शादी की, जिसके चार दिन बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की. 

सबसे ज्यादा जिज्ञासा उनकी दुल्हन को लेकर है. अभय सिंह की पत्नी कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं. दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी और अब वे हिमाचल के धर्मशाला में अपनी जिंदगी जी रहे हैं. 

झज्जर में पत्नी के साथ दिखे अभय सिंह

अभय सिंह हाल ही में अपने घर झज्जर पहुंचे, जहां उनके साथ पत्नी प्रतीका भी थीं. दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अपनी जिंदगी से खुश हैं. 

महाशिवरात्रि पर की शादी

अभय सिंह ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन अघंजर महादेव मंदिर हिमाचल प्रदेश में शादी रचाई. इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की.

कौन है अभय सिंह की पत्नी? 

x-@JaikyYadav16

 अभय सिंह उर्फ आईआईटियन बाबा की पत्नी का नाम प्रतीका है. वह कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं. दोनों फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं.

‘सनातन यूनिवर्सिटी’ बनाना चाहती हैं प्रतीका

अभय की पत्नी प्रतीका ने बताया कि दोनों मिलकर आगे चलकर सनातन धर्म को बढ़ावा देना चाहते हैं. उनका सपना है कि भविष्य में एक ऐसी “सनातन यूनिवर्सिटी” बनाई जाए, जहां अध्यात्म से जुड़े गुरु और साधक एक जगह आकर अपना ज्ञान दे सकें और लोगों को सही मार्गदर्शन मिल सके.

Similar News