मंदिर जाने के कस्टमर ने बुक किया कैब, मैसेज में लिखा- Bro S*# Karoge, न के जवाब में कर दिया कांड! VIDEO

गुरुग्राम में एक उबर ड्राइवर ने दावा किया कि कस्टमर ने ऐप चैट पर अश्लील मैसेज भेजे. ड्राइवर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद कैब सुरक्षा पर बहस छिड़ गई है.;

( Image Source:  @JaikyYadav16_X )
Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 11 Feb 2026 11:50 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने ऐप-आधारित कैब सेवाओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक उबर ड्राइवर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उसे एक कस्टमर की ओर से अश्लील मैसेज भेजे गए, जिसने कथित तौर पर इस्कॉन मंदिर जाने के लिए राइड बुक की थी.

ड्राइवर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ऐप के चैट सेक्शन के स्क्रीनशॉट दिखाए गए हैं, जिनमें ग्राहक की ओर से आपत्तिजनक बातचीत नजर आती है. इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग कैब ड्राइवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में दिखाया गया है कि कस्टमर ने सबसे पहले चैट में लिखा, "Hello bro," और फिर दोबारा वही मैसेज भेजा. ड्राइवर ने जवाब में 'Hi' लिखा. इसके बाद कस्टमर ने कथित रूप से आपत्तिजनक मैसेज भेजते हुए लिखा, 'bro s*x karoge?' इतना ही नहीं, ग्राहक ने आगे ड्राइवर से पूछा कि अगर वह मन हो तो अपना व्हाट्सऐप नंबर शेयर करे. इस पर ड्राइवर ने साफ तौर पर "No" लिखकर मना कर दिया. ड्राइवर के मुताबिक जैसे उसने न लिखा तो कुछ सेकेंड कस्टमर ने Sorry लिखा और तुंरत राइड कैंसिल कर दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैब ड्राइवर की पहचान विशाल के रूप में हुई है. विशाल ने दावा किया है कि यह पूरी बातचीत उबर ऐप के आधिकारिक चैट फीचर पर हुई. उन्होंने वीडियो शेयर कर इस व्यवहार पर नाराजगी जताई और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की. इस मामले अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया फिलहाल इसकी पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है.

Similar News