HSSC CET 2 2026 : 18 से 42 वर्ष के उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका, HSSC ग्रुप-C के 4227 पदों पर बिना फीस आवेदन शुरू

HSSC ने CET फेज-II के तहत ग्रुप-C पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के 23 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं.;

( Image Source:  Sora AI )
By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 10 Feb 2026 4:34 PM IST

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET फेज-II के तहत ग्रुप-C के 4227 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 23 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती विभिन्न विभागों के ग्रुप-C पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है और सबसे खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है.

मुख्य जानकारी – HSSC CET-2 2026

भर्ती संस्था : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) – Haryana Staff Selection Commission

पद उपलब्ध : 4227 Group-C vacancies (कई विभागों/पदों के लिए)

लिखित परीक्षा : HSSC CET (Common Eligibility Test) Phase-II 2026 के आधार पर भर्ती

आधिकारिक विज्ञापन: Advertisement No. 04/2026 जारी किया गया है

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू: 09 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026 (Online)

परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी (HSSC पोर्टल पर)

Group-C vacancies में शामिल होने के लिए जरूरी योग्यता.

CET Phase-I पास होना आवश्यक है. शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार (10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक/स्नातकोत्तर आदि) की डिग्री से सर्टिफिकेट. न्यूनतम आयु 18 वर्ष कम न हो और अधिकतम 42 वर्ष (आरक्षित वर्गों को मानक नियम के अनुसार छूट) से अधिक नहीं होने चाहिए. किसी भी श्रेणी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

चयन प्रक्रिया

यह परीक्षा पूरी तरह से CET Phase-I के स्कोर के आधार पर OMR-based पैटर्न पर होगा. लिखित परीक्षा 100 प्रश्नों के लिए 100 अंक तय है. प्रश्न पत्र सॉल्व करने के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा में सामान्य जागरूकता, कंप्यूटर ज्ञान एवं विषय विशेष सवाल पूछे जाएंगे. क्वालिफाइंग मार्क्स सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% तय है. डॉक्यूमेंट सत्यापन / मेडिकल जांच आदि के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी.

आवेदन कैसे करें

1. सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: adv042026.hryssc.com / hssc.gov.in .

2. CET Phase-I रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें.

3. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

4. फॉर्म सबमिट करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें.

Similar News