'मेरा बेडरूम खाली है जा अजमा ले कितना बुड्ढा है', रिहायशी सोसाइटी में महिलाओं की जबरदस्त बहस! पुलिस के सामने बना तमाशा- VIDEO
दिल्ली के मालवीय नगर में फ्लैट के भीतर AC मरम्मत को लेकर शुरू हुआ विवाद कथित नस्लीय टिप्पणियों तक पहुंच गया. वायरल वीडियो के बाद पूर्वोत्तर समुदाय के प्रति व्यवहार पर फिर सवाल उठने लगे हैं.
Malviya Nagar Viral Video
(Image Source: @KumaonJagran- X )दिल्ली के मालवीय नगर से सामने आया एक वायरल वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. एक साधारण से दिखने वाले आवासीय विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया और मामला कथित नस्लीय टिप्पणियों तक पहुंच गया. घटना ने एक बार फिर महानगरों में पूर्वोत्तर भारत के लोगों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सोशल मीडिया के मुताबिक कहा जा रहा है कि 19 फरवरी को एक फ्लैट में AC की मरम्मत के दौरान उठी धूल को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गया. अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं ने आरोप लगाया कि कहासुनी के दौरान उनके साथ न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, बल्कि पूर्वोत्तर समुदाय को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं.
क्या था पूरा मामला और विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
जानकारी के मुताबिक, चौथी मंजिल पर एसी की मरम्मत का काम चल रहा था. ड्रिलिंग के दौरान उड़ने वाली धूल नीचे की मंजिल तक पहुंच गई, जिससे वहां रहने वाले लोगों ने आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई. शुरुआत में मामला केवल असुविधा तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में आरोप है कि बहस ने व्यक्तिगत और सामुदायिक टिप्पणियों का रूप ले लिया.
क्या लगे नस्लीय उत्पीड़न के आरोप?
सोशल मीडिया के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं ने दावा किया कि बहस के दौरान उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां की गईं. उनका कहना है कि यह केवल व्यक्तिगत विवाद नहीं था, बल्कि पूर्वोत्तर के लोगों को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. महिलाओं ने औपचारिक माफी की मांग करते हुए कहा कि टिप्पणी सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर समुदाय के लिए थी.
वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई महिला और पुरुषों के साथ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं. सभी के बीच तीखी बहस होती दिख रही है. वीडियो में एक महिला जो लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही है उसे कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'तेरी औकात नहीं है जहां से वो आया है, उसका बाप पॉलिटिशियन है', जिसके जवाब में दूसरी महिला कहती है, 'पॉलिटिशियन को कौन बनाता है हम वोट देते हैं.' वायरल दावे में इस महिला को मासाज पार्लर वाली कहा जा रहा है.
बहस के दौरान एक महिला यह भी कहती है, 'तुमने मेरे इमेज पर आरोप लगाया, तुमने क्या बोला कि हम दारू पीते हैं. मेरा पूरा रूम चेक कर लो एक भी चीज मिल जाए तो कहना है'. इसके आगे एक लाल ड्रेस वाली महिला कहती है कि 'उंगली पीछे करते बात कर'. एक युवक की आवाज सुनाई देती है, "चल चल मसाज पालर", जिस पर महिला जवाब देती है, 'तू बुड्ढा'.
बहस यहीं नहीं रुकती. एक महिला कहती है, 'मेरा बेडरूम खाली है जा अजमा ले कितना बुड्ढा है', और आगे कहती है, "35 साल का लड़का तेरे यहां बुड्ढा होता है मेरे यहां एक्चूयएल जवान होता है क्योंकि तेरे यहां ड्रग्स लेते हैं." वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस मौके पर मौजूद है और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है वायरल वीडियो महिलाओं के
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. बताया गया कि मौके पर औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई. हालांकि, विवाद को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.