AC की धूल से दिल्ली के मालवीय नगर में मच गया बवाल! पीड़िता ने सुनाई आपबीती- देखिए VIDEO

दिल्ली के मालवीय नगर में एसी रिपेयरिंग के दौरान हुई मामूली बहस नस्लीय विवाद में बदल गई. पूर्वोत्तर समुदाय की तीन महिलाओं ने SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई.

( Image Source:  asomlive24hindi- instagram )
Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 22 Feb 2026 11:10 PM IST

Delhi Viral Video: दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में एक मामूली विवाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर विवाद गहराता जा रहा है. यह मामला 19 फरवरी को चौथी मंजिल पर एसी की मरम्मत के दौरान ड्रिलिंग से उठी धूल नीचे रहने वाले पड़ोसियों के घर तक पहुंच गई, जिससे विवाद की शुरुआत हुई.

हालांकि मामला शुरू में केवल असुविधा तक सीमित था, लेकिन कथित तौर पर बहस ने नस्लीय टिप्पणियों और गाली-गलौज का रूप ले लिया. दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष ने SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद किस कदर बढ़ गया और कैसे पूर्वोत्तर समुदाय को निशाना बनाया गया. अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं ने आरोप लगाया कि बहस के दौरान उनके साथ न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर समुदाय को अपमानित करने वाली टिप्पणियां भी की गईं.

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

वीडियो और रिपोर्ट्स के अनुसार, चौथी मंजिल पर एसी रिपेयरिंग के दौरान ड्रिलिंग से उड़ने वाली धूल नीचे की मंजिल तक पहुंच गई. वहीं रहने वाले लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. पीड़िता ने मीडिया को बताया कि 'भैया, उसमें एक छोटा सा अपार्टमेंट का डिसप्यूट के ऊपर, ये सब इतना बड़ा स्टार्ट हो गया. तो डिसप्यूट बहुत छोटा था, कि हमारा ऐसे लग रहा था कि धूल गिर रही थी और उसमें नॉर्थ ईस्ट कम्युनिटी के बारे में बात शुरू हो गई.'

पीड़िता ने क्या बताया?

महिला ने आगे बताया कि विवाद केवल धूल और असुविधा तक सीमित नहीं रहा. आरोप है कि यह बहस व्यक्तिगत अपमान और नस्लीय टिप्पणियों तक पहुंच गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और पूर्वोत्तर समुदाय को निशाना बनाया.

आगे एक पीड़िता ने बताया कि 'सोशल मीडिया के मुताबिक वीडियो ने हमारे एक दोस्त ने बनाया था. वह वीडियो प्रूफ है कि उन्होंने क्या कहा. इतनी गाली दी गई कि हमने पहले कभी नहीं सुनी थी. तो वही बातें बोले और उन्होंने इन लोगों ने ऐसे भी गाली दी, उन्होंने कहा कि लड़कियों को मैं नंगा नचा-नचवाऊंगा, ऐसे बोला और हमारे डीएवी के बारे में गलत बोला. उसको नहीं बोलना चाहिए था.

पीड़िता ने आगे कहा कि उन लोगों ने मेरे ऊपर आरोप लगाया कि दारू पीकर सोते हैं. उन्हें कैसे मालूम है कि हम दारू पीके सोते हैं? हम लोग तो हल्ला भी नहीं करते हैं. हम लोग तो दारू को छूते भी नहीं कि उसको कैसे पता? और हमारे डस्टबिन में भी आपको देख मिलेगा कि हम लोग को कुछ केन वगैरह कुछ नहीं मिलेगा.

पीड़िता आगे कहती है कि 'दुख तो हमें हमेशा होते है कि अपने इंडिया में मतलब हमें मोमो, चिंकी ऐसे बोला जाता है, एक प्लेट मोमो लगाओ. क्लीयरली आप ये वीडियो में भी आपको दिखेगा ना, जो प्रूफ है हमारे पास, उसने बोला है, एक प्लेट मोमो लगाओ बोलते. ये चीज जो हम हम बहुत इग्नोर करते हैं. रास्ते पर जा रहे हैं तो ओए चिंकी बोलते हैं, मोमो बोलते हैं, लेकिन उसको हम इग्नोर कर देते हैं. ताकि हम एनवायरनमेंट के साथ हम शांति से बैठना चाहते हैं. हम हल्ला नहीं करना चाहते.

पुलिस ने क्या की कार्रवाई?

दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और कानूनी प्रक्रिया शुरू की. पीड़ित पक्ष ने SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कहा कि हमने दोनों पक्षों से बयान लिए हैं और मामले की जांच जारी है. प्राथमिकता यह है कि किसी भी समुदाय या व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे.' महिलाओं ने बताया कि इस तरह की घटनाएं केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर समुदाय को प्रभावित करती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि यदि कार्रवाई न हुई तो ऐसी घटनाएं बार-बार होंगी. पीड़िता ने कहा कि 'हमें इसका डर है कि कभी नेक्स्ट टाइम ऐसा वापस हो, तो न्याय नहीं मिलेगा. ऐसा बार-बार होते रहेगा. हम इसे लेट गो नहीं करना चाहते."

Full View

Similar News