12 राज्यों में 3 दिन बारिश-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी; जानें आज का मौसम अपडेट
IMD ने 22 से 24 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश और 55 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है.
देश में अभी ठंड का सबसे तेज दौर चल रहा है, लेकिन मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. कुल 12 राज्यों में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है. इनमें महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तेलंगाना और कुछ अन्य राज्य शामिल हैं. बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. जिनकी रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है. खासकर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 22-23 फरवरी को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. जबकि उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी तक बारिश का अनुमान है। लेकिन पूरे देश में ऐसा नहीं है. कई बड़े शहरों में मौसम अब गर्म होने लगा है और सर्दी कमजोर पड़ रही है. अब देखते हैं आज कुछ शहरों और राज्यों में मौसम कैसा रहेगा:
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज आसमान साफ-साफ रहेगा, यानी ज्यादा बादल नहीं छाएंगे. दिन में धूप अच्छी निकलेगी. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो इस मौसम के लिए काफी गर्म है. सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा हो सकता है. लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम खुशनुमा हो जाएगा. हवा की गति भी सामान्य रहेगी. AQI अभी भी 'खराब' बनी हुई है (AQI लगभग 211 के आसपास), इसलिए बाहर निकलते समय मास्क पहनना बेहतर होगा. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है, शायद 30 डिग्री से ऊपर भी जा सकता है.
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम
यूपी में अब सर्दी का जोर कम हो रहा है. आज यानी 22 फरवरी को कहीं भी बारिश नहीं होगी. आसमान साफ रहेगा और धूप तेज चमकेगी. सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन में मौसम सुखद रहेगा. तापमान दिन में काफी बढ़ेगा। अगले 2 दिनों में तापमान में थोड़ी-बहुत गिरावट आ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम अब गर्मी की.
बिहार में आज का मौसम
बिहार में भी ठंड अब कमजोर पड़ रही है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में कोहरा और ठंड का अलर्ट जारी किया है. पटना के आसपास के मैदानी इलाकों, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और खगड़िया जैसे जिलों में सुबह कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है. पटना में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा. दिन में मौसम काफी गर्म और सुखद रहेगा.
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. कई इलाकों में दिन काफी गर्म हो गया है. मौसम शुष्क (सूखा) रहेगा, यानी बारिश की कोई संभावना नहीं. बीते दिनों में बाड़मेर में 33.4 डिग्री, फलोदी में 31.4 डिग्री, जोधपुर में 31 डिग्री जैसे उच्च तापमान दर्ज हुए हैं. आज भी दिन का तापमान 30-35 डिग्री के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान कुछ जगहों पर 9-10 डिग्री तक गिर सकता है, लेकिन दिन में गर्मी अच्छी-खासी महसूस होगी. आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क और गर्म रहेगा.
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम
कश्मीर में इस समय असामान्य गर्मी पड़ रही है. श्रीनगर में हाल ही में फरवरी का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया 21 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा है. यह फरवरी 2016 के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. घाटी के कई हिस्सों में गर्मी का एहसास हो रहा है. जबकि सामान्यतः इस समय बर्फबारी या ठंड होती है. आज भी मौसम गर्म रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है (जैसा कि अलर्ट में बताया गया है). कुल मिलाकर, उत्तर भारत में ठंड कम हो रही है और दक्षिण व पश्चिम के कुछ राज्यों में बारिश शुरू हो सकती है.