कौन थी 10 महीने की आलिन शेरिन अब्राहम? मन की बात में PM मोदी ने किया जिक्र, तो सोशल पर करने लगी ट्रेंड
पीएम मोदी ने मन की बात में 10 महीने की आलिन शेरिन अब्राहम का जिक्र किया तो हर कोई उसके बारे में जानने को उत्सुक हो गया. सोशल मीडिया पर आलिन शेरिन अब्राहम ट्रेंड करने लगी.
PM Modi
(Image Source: X/@ANI )Who was Aalin Sherin Abraham: पीएम मोदी की मन की बात का आज यानी 22 फरवरी को 131वां एपिसोड है. इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली में हुए A1 समिट से लेकर किसानों तक का जिक्र किया. वहीं पीएम मोदी ने जब 10 महीने की आलिन शेरिन अब्राहम का जिक्र किया तो हर कोई उसके बारे में जानने को उत्सुक हो गया.
सोशल मीडिया पर आलिन शेरिन अब्राहम ट्रेंड करने लगी. ऐसे में लोगों की जिज्ञासा और ज्यादा बढ़ गई कि आखिर पीएम मोदी ने मन की बात में इस 10 साल की बच्ची का जिक्र क्यों किया?
कौन थी आलिन शेरिन अब्राहम?
केरल में कुछ समय पहले अरुण अब्राहम और शेरिन के घर आलिन शेरिन अब्राहम का जन्म हुआ था. लेकिन कुछ दिनों पहले महज 10 महीने की उम्र में आलिन शेरिन अब्राहम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जिससे परिवार को गहरा सदमा लगा,
लेकिन इस बीच आलिन शेरिन के माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे हर देशवासियों के दिल में उनके लिए सम्मान और ज्यादा बढ़ गया. दरअसल अरुण अब्राहम और शेरिन ने आलिन शेरिन अब्राहम की मौत के बाद उसके अंगदान का फैसला किया. जिसका जिक्र भी पीएम मोदी ने मन की बात में किया है.
क्या बोले पीएम मोदी?
'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ ही दिन पहले हमने केरल की एक मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया है। महज 10 महीनों में वो इस दुनिया से चली गई. इतने गहरे दर्द के बीच भी उसके माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे हर देशवासी का हृदय उनके प्रति सम्मान से भर गया है। उन्होंने आलिन के अंगदान का फैसला किया। इस एक फैसले से पता चलता है कि उनकी सोच कितनी बड़ी और व्यक्तित्व कितना विशाल है. भारत में अंगदान के बारे में जागरूकता लगातार बढ़ रही है."