सेहत पर आस्‍था भारी! जहरीले झाग में छठ मनाने को मजबूर श्रद्धालु, कलई खोलते 5 VIDEO

दिल्ली में छठ पर्व के दौरान यमुना नदी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जहां नदी में गंदगी और झाग का अंबार दिखाई दे रहा है. इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमे महिलाएं और बच्चे यमुना के गंदे पानी में स्नान करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में महिलाएं झाग के बीच नदी में स्नान कर रही हैं. आइए एक नजर वीडियो पर डालते हैं.;

Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 7 Nov 2024 1:00 PM IST

दिल्ली में छठ पर्व के दौरान यमुना नदी की स्थिति गंभीर बनी हुई है. हर साल की तरह इस साल भी यमुना की हालत छठ महापर्व के समय दयनीय दिख रही है. यमुना में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और जगह-जगह झाग नजर आ रहा है. पिछले कई दिनों से नदी में झाग ही झाग दिखाई दे रहा है. इस बीच, सोशल मीडिया पर यमुना में झाग के बावजूद छठ पर्व के लिए स्नान करती महिलाओं और बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है.

यह वीडियो दिल्ली की यमुना नदी का है, जिसमें महिलाएं नहाते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं नदी के पानी में झाग से बाल धुल रही हैं. सोशल मीडिया (X) यूजर्स ने ट्वीट कर लिखा कि 'यह बर्फ नहीं, बल्कि पूरे शहर से निकल रहा झाग है. कल्पना कीजिए कि इस गंदगी से उन्हें किस स्तर का संक्रमण और बीमारियां हो सकती हैं. इस देश में पूजनीय नदियों की सफाई की सारी बातें धोखाधड़ी के अलावा और कुछ नहीं हैं.'


दिल्ली की यमुना नदी में एक महिला ने अपने छोटे बच्चे को जहरीले पानी में नहलाया, जिससे यह घटना सुर्खियों में आई. वीडियो में देखा गया कि महिला नदी के गंदे और झाग से भरे पानी में अपने बच्चे को नहला रही थी, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक खतरनाक हो सकता है. यमुना नदी का पानी अत्यधिक प्रदूषित है और इसमें घातक रासायनिक तत्व और बैक्टीरिया होते हैं, जो संक्रमण और बीमारियों का कारण बन सकते हैं. इस घटना ने नदियों की सफाई के मुद्दे को फिर से उजागर किया और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों की आवश्यकता को स्पष्ट किया.


यमुना नदी के जहरीले झाग से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें से इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक गंदे और जहरीले झाग में नहाते हुए नजर आ रहा है. यह दृश्य काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि यमुना नदी का पानी अत्यधिक प्रदूषित है.


सोशल मीडिया पर यमुना नदी के तट पर नहाने के कई वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना तटों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है. कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि यमुना नदी का पानी अत्यधिक प्रदूषित है और इसमें विभिन्न खतरनाक रसायन, औद्योगिक अपशिष्ट और बैक्टीरिया होते हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के प्रदूषित पानी में पूजा या नहाने से लोगों को संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस पर प्रतिबंध जरूरी है.


यमुना नदी के जहरीले झाग को लेकर एक यूजर ने तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया (X) पर वीडियो शेयर किया और कहा कि, 'बादलों के बीच जाने का ख़्वाब यमुना ने पूरी कर दी. यह व्यंग्यात्मक टिप्पणी नदी के प्रदूषण की भयावह स्थिति को उजागर करती है, जहां झाग की मोटी परतें देखने में बादलों जैसी लगती हैं, लेकिन असल में वे जहरीले रसायनों और प्रदूषकों का मिश्रण हैं. यह बयान प्रदूषण के मुद्दे पर गहरी चिंता और व्यंग्य दोनों को व्यक्त करता है.


दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सरकार स्कूलों को बंद कर कुछ समय के लिए ऑनलाइन मोड में क्लास चलाने को लेकर लगातार मिटिंग कर रही है. वहीं, छठ पूजा को दिल्ली के मौसम को लेकर लोग परेशान हैं. आज छठ पूजा के शाम के अर्ध्य का दिन है.

Similar News