VIDEO: 'S@# कर सकते हो, सुंदर लड़की मिलेगी', दिल्ली का ऑटोवाला या फिर तस्कर; विदेशी लोगों को दे रहा ऑफर- भड़के यूजर्स
सोशल मीडिया पर एक दिल्ली के ऑटोवाले का वीडियो सामने आया है. जिसमें ये ऑटोवाला विदेशी पर्यटकों को सेक्स का ऑफर दे रहा है, जबकि वे मना कर रहे हैं. तब भी ऑटोवाला दबाव बना रहा है.
Delhi Auto Driver
(Image Source: X/ @TweetAbhishekA )Delhi Auto Driver Video Viral: राजधानी दिल्ली से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने शहर की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है आरोप है कि एक ऑटो चालक विदेशी पर्यटकों को कथित तौर पर अवैध और सेक्स करने का ऑफर दे रहा है, यहां तक कि मना करने के बावजूद उन पर दबाव बना रहा था.
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी अब इस ऑटोवाले पर भड़कते हुए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली की छवि और सुरक्षा व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है.
क्या बोल रहा ऑटो चालक?
वायरल वीडियो में ऑटो चालक विदेशी नागरिकों को कहता है कि "बहुत सुंदर लड़की मिलेगी, 18-20 साल की. रूम भी अवेलेबल है. सेक्स कर सकते हो." हालांकि विदेशी पर्यटक मना करते हैं लेकिन फिर ऑटोवाला जबरदस्ती करने की कोशिश करता है. इस वीडियो ने सोशल पर अब एक नई बहस छेड़ दी है. एक्स पर वीडियो को @TweetAbhishekA नाम के अंकाउंट से शेयर करके सवाल पूछा गया है कि क्या दिल्ली पुलिस कार्रवाई करेगी?
क्या बोले यूजर्स?
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'दो टके के दलाल है, इन्हें जेल में डाल देना चाहिए जमानत न हो इनकी.' दूसरे यूजर ने लिखा 'बड़े शहरों में भुखमरी के कारण करोड़ों लड़कियों को ये मजबूरन करना पड़ रहा.' तीसरे यूजर ने लिखा 'इन सबका कमीशन होटल वालों से सेट रहता है. मुर्गा लाओ, कमीशन ले जाओ..!!'
क्या हुई कार्रवाई?
वीडियो में दिखने वाले युवक की अभी तक कोई पहचान सामने नहीं आई है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस द्वारा किसी ठोस कार्रवाई की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. देखने वाली बात होगी कि क्या आने वाले दिनों में इस मामले पर पुलिस एक्शन लेती है या नहीं?