महिलाएं पीती हैं सिगरेट और मर्द देखते हैं मुंह, शराबबंदी पर बोलते हुए ये क्या कह गए तेज प्रताप यादव?

बिहार में शराबबंदी को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि शराब पर बैन सिर्फ नाम का है. बिहार के गली-मोहल्लों में आसानी से शराब मिल जाती है. इसी दौरान उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी सिगरेट पीने लगी हैं और उन्हें मर्द उन्हें देखते रह जाते हैं.

( Image Source:  ANI )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 9 April 2026 7:19 PM IST

बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. तेज प्रताप यादव ने राज्य में लागू इस कानून को पूरी तरह फेल बताते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी सिर्फ नाम की रह गई है और हकीकत में राज्य के हर कोने में आसानी से शराब मिल जाती है. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर भी तंज कसा.

शराबबंदी पर बोलते हुए तेज प्रताप यादव ने अचानक कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने अपने बयान में कहा कि 'महिलाएं सिगरेट पीती हैं और पुरुष उन्हें देखते रह जाते हैं. 

शराबबंदी पर तेज प्रताप का हमला

तेज प्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित रह गई है. उनके अनुसार, 'शराब बंदी सिर्फ शब्दों में है. शराब हर जगह मिल रही है और चौक चौराहे से लेकर गली मोहल्ले तक सभी लोग पी रहे हैं.' उन्होंने दावा किया कि राज्य में किसी भी इलाके में शराब की उपलब्धता पर कोई रोक नहीं है और यह कानून पूरी तरह फेल हो चुका है.

'महिलाएं पीती हैं सिगरेट'

अपने बयान को और तीखा बनाते हुए तेज प्रताप यादव ने राजधानी पटना के बोरिंग रोड के एक रेस्टोरेंट का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि वहां खुलेआम लोग बैठते हैं, महिलाएं सिगरेट पीती नजर आती हैं और पुरुष उन्हें देखते रहते हैं. उनके इस बयान ने फिर से हलचल मचा दी है. 

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर तंज

तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया दिल्ली दौरे पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के फेल होने के कारण ही यह दौरा किया गया है, हालांकि उन्होंने उस ‘राज’ का खुलासा नहीं किया. उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को और हवा दे दी है. जहां एक ओर विपक्ष सरकार पर शराबबंदी को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार पहले से ही इस कानून को अपनी बड़ी उपलब्धि बताती रही है.

Similar News