जमीन खा गई या आसमान निगल गया, आखिर जोरहाट से उड़ान भरने के बाद कहां गया IAF का Su-30MKI?

असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट कर्बी आंगलॉन्ग जिले के ऊपर अचानक रडार से गायब हो गया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक विमान से संपर्क टूट गया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. फिलहाल वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियां विमान का पता लगाने में जुटी हैं.

( Image Source:  Sora_ AI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 5 March 2026 9:51 PM IST

IAF fighter jet missing, Su-30MKI missing Assam: असम से उड़ान भरने के बाद भारतीय वायुसेना का एक Sukhoi Su-30MKI फाइटर जेट अचानक रडार से गायब हो गया. यह घटना उस समय हुई जब विमान नियमित उड़ान के दौरान असम के Jorhat एयरबेस से टेकऑफ करने के बाद Karbi Anglong जिले के आसमान में पहुंचा था.

जानकारी के मुताबिक, उड़ान के कुछ समय बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल और रडार से विमान का संपर्क टूट गया। इसके बाद भारतीय वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, ताकि विमान और उसमें मौजूद पायलटों के बारे में जानकारी मिल सके.

रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने बताया कि फाइटर जेट का रडार से संपर्क टूट गया है और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल वायुसेना की टीम इलाके में तलाश अभियान चला रही है. 

क्या है Sukhoi Su-30MKI?

बताया जा रहा है कि Sukhoi Su-30MKI भारतीय वायुसेना का सबसे शक्तिशाली मल्टीरोल फाइटर जेट माना जाता है, जो लंबी दूरी तक उड़ान भरने और आधुनिक हथियारों से लैस रहने के लिए जाना जाता है। ऐसे में उसके अचानक संपर्क टूटने की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है.

फिलहाल वायुसेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर आसपास के पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं. अभी तक विमान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

Similar News