Assam Elections 2026: कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव; किसे कहां से मिला टिकट?

Assam Elections 2026: कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. गौरव गोगोई को जोरहाट से प्रत्याशी बनाया गया है. देखें किसे कहां से मिला टिकट...

गौरव गोगोई और राहुल गांधी

(Image Source:  ANI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 3 March 2026 9:09 PM IST

Assam Elections 2026: असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को जोरहाट से टिकत दिया गया है. यह घोषणा All India Congress Committee की ओर से की गई.

दिसपुर से मीराबोरठाकुर गोस्वामी को चुनावी मैदान में उतारा गया है. वहीं, बरपेटा से महानंदा सरकार को टिकट दिया गया है. नाजिरा से Debabrata Saikia और बरचल्ला से Ripun Bora को प्रत्याशी बनाया गया है. 

किस सीट से किसे बनाया गया प्रत्याशी?

  1. गौरीपुर (7) - अब्दुस सोबहान अली सरकार (Abdus Sobahan Ali Sarkar)
  2. गोलपाड़ा वेस्ट (ST) (13) - मार्कलाइन मराक (Markline Marak)
  3. बोंगाईगांव (18) - गिरीश बरुआ (Girish Baruah)
  4. बरपेटा (SC) (24) - महानंदा सरकार (Mahananda Sarkar)
  5. बोको–चायगांव (ST) (28) - रामेन सिंह राभा (Ramen Singh Rabha)
  6. हाजो–सुआलकुची (SC) (30) - नंदिता दास (Smt. Nandita Das)
  7. कमलपुर (32) - सत्यव्रत कलिता (Satyabrat Kalita)
  8. दिसपुर (33) - मीरा बोरठाकुर गोस्वामी (Ms. Mira Borthakur Goswami)
  9. बरखेत्री (38) - दिगंता बर्मन (Diganta Barman)
  10. नलबाड़ी (39) - अशोक कुमार शर्मा (Ashok Kumar Sarma)
  11. तिहू (40) - रतुल पतुवारी (Ratul Patuwary)
  12. सिपाझार (49) - बिनंदा कुमार सैकिया (Binanda Kumar Saikia)
  13. जागीरोड (SC) (52)- बुबुल दास (Bubul Das)
  14. रुपाहिहाट (56) - नुरुल हुदा (Nurul Huda)
  15. समागुड़ी (58) - तंजिल हुसैन (Tanzil Hussain)
  16. राहा (SC) (61)- उत्पल बनिया (Utpal Bania)
  17. लुमडिंग (64) - स्वपन कर (Swapan Kar)
  18. बरचल्ला (66) - रिपुन बोरा (Ripun Bora)
  19. बिहपुरिया (73)- नारायण भुइयां (Narayan Bhuyan)
  20. जोनाई (ST) (80) - राज कुमार मेडक (Raj Kumar Medak)
  21. डूमडूमा (82) - दुर्गा भूमिज (Durga Bhumij)
  22. मार्घेरिटा (83) - प्रतीक बोरदोलोई (Prateek Bordoloi)
  23. चाबुआ–लाहोवाल (87) - प्रांजल घाटोवार (Pranjal Ghatowar)
  24. दुलियाजन (90) - ध्रुबा गोगोई (Dhruba Gogoi)
  25. नाहरकटिया (92) - प्रणति फुकन (Pranati Phukan)
  26. सोनारी (93) - उत्पल गोगोई (Utpal Gogoi)
  27. डेमोव (95) - अजय कुमार गोगोई (Ajoy Kumar Gogoi)
  28. नाजिरा (97) - देबब्रत सैकिया (Debabrata Saikia)
  29. माजुली (ST) (98)- इंद्रनील पेगु (Indraneel Pegu)
  30. तेओक (99) - पल्लबी सैकिया गोगोई (Pallabi Saikia Gogoi)
  31. जोरहाट (100)- गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi)
  32. गोलाघाट (103) - बिटुपन सैकिया (Bitupan Saikia)
  33. बोकाजन (ST) (108) - रतन एंगटी (Raton Engti)
  34. रोंगखांग (ST) (111) - ऑगस्टिन एंगही (Augustine Enghee)
  35. लखीपुर (114) - एम. संती कुमार सिंघा (M. Santi Kumar Singha)
  36. उधारबंद (115) - अजीत सिंह (Ajit Singh)
  37. बरखोला (117) - डॉ. अमित कुमार कलवार (Dr. Amit Kumar Kalwar)
  38. सिलचर (118) - अभिजीत पॉल (Abhijit Paul)
  39. सोनाई (119) - अमीनुल हक लस्कर (Aminul Haque Laskar)
  40. करीमगंज नॉर्थ (123) - जकारिया अहमद (Jakaria Ahmed)
  41. पाथरकांडी (125) - कार्तिक सेना सिन्हा (Kartik Sena Sinha)
  42. रामकृष्ण नगर (SC) (126) - सुरुचि रॉय (Suruchi Roy)

असम में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं  2021 के चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था. कांग्रेस इस बार संगठनात्मक पुनर्गठन और क्षेत्रीय समीकरणों के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है. 2026 का चुनाव राज्य की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है, जहां जातीय, क्षेत्रीय और विकास के मुद्दे प्रमुख रहेंगे. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर यह संकेत दिया है कि पार्टी जल्दी उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर प्रचार अभियान को गति देना चाहती है.

Similar News