“मामा, अपकी घड़ी बहुत अच्छी है” यह सुनते ही CM सरमा ने छात्र को गिफ्ट की लाखों की RADO घड़ी; देखें VIDEO

असम में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कई मानवीय और राजनीतिक पल चर्चा में हैं. एक तरफ उन्होंने भीड़ में युवक को अपनी घड़ी दे दी, तो दूसरी ओर समर्थकों ने उन्हें ‘बुलडोजर सलाम’ दिया. यात्रा को चुनाव से पहले जनता से जुड़ने और सरकार की उपलब्धियां बताने के बड़े अभियान के रूप में देखा जा रहा है.

जन आशीर्वाद यात्रा में दिखा हिमंत सरमा का ‘मामा’ वाला अंदाज, युवक को दे दी अपनी घड़ी

(Image Source:  ANI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 2 March 2026 6:08 PM IST

असम में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ पूरे जोर-शोर से चल रही है. गोहपुर में इस यात्रा के दौरान  मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma से जुड़े कई व्यक्तिगत और भावुक पल भी सामने आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में सीएम फूलों से सजे प्रचार वाहन पर पारंपरिक असमिया गमछा पहने खड़े नजर आते हैं. भीड़ में मौजूद एक युवक ने उनकी घड़ी की तारीफ कर दी. यह सुनते ही उन्होंने अपनी घड़ी उतारी और उसे उसी युवक को दे दी.

सरमा ने मुस्कुराते हुए कहा कि जब लड़के को घड़ी पसंद आई, तो उसे दे देने में उन्हें खुशी है. असम में लोग उन्हें प्यार से 'मामा' भी कहते हैं, क्योंकि वे युवाओं को अक्सर 'भगिन' (भांजा) कहकर संबोधित करते हैं.

कहां से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा?

  • सीएम सरमा की जन आशीर्वाद यात्रा सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली से शुरू हुई है और 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करते हुए कई अहम विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 9 मार्च को खत्म होगी.
  • ढेकियाजुली को इसलिए चुना गया क्योंकि यह बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है और यहां अलग-अलग समुदायों के लोग रहते हैं.
  • यात्रा के दूसरे दिन जगिरोड में समर्थकों ने सीएम को ‘बुलडोजर सलाम’ दिया. जेसीबी मशीन से उन पर फूल बरसाए गए.
  • सरमा ने इसे सरकार की जमीन खाली कराने की कार्रवाई (अतिक्रमण हटाओ अभियान) के समर्थन के रूप में बताया. उन्होंने कहा कि अब तक करीब 1.5 लाख बीघा जमीन खाली कराई जा चुकी है और चुनाव के बाद 5 लाख बीघा जमीन और खाली कराई जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जंगल और आदिवासी इलाकों की जमीन को अवैध कब्जे से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
  • यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे और सरकारी नौकरियों, जमीन वापसी और घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया.
  • बीजेपी इसे चुनाव से पहले जनता से सीधा संवाद और सरकार की उपलब्धियां दिखाने का बड़ा अभियान बता रही है.

Similar News