Begin typing your search...

Assam Polls 2026: Gaurav Gogoi का टिकट हुआ पक्का! इस सीट से उतारने की तैयारी, कांग्रेस ने फाइनल की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट

असम में इस साल चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस ने 40 सीटों पर केंडिडेट्स के नामों को फाइनल किया है. माना जा रहा है, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई असम में एक अहम सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. पार्टी की बैठकों के बाद अटकलें तेज हो गई हैं.

Assam Polls 2026: Gaurav Gogoi का टिकट हुआ पक्का! इस सीट से उतारने की तैयारी, कांग्रेस ने फाइनल की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
X
( Image Source:  X- @GauravGogoiAsm )

Assam Congress List Finalised: असम कांग्रेस को लेकर काफी वक्त से चले आ रहे सस्पेंस से अब पर्दा उठ गया है. लोगों के मन में सवाल था कि आखिर असम में कांग्रेस का अहम चेहरा गौरव गोगोई कहां से चुनाव लड़ने वाले हैं. लेकिन अब साफ हो गया है कि गोगोई असम विधानसभा चुनाव में जोरहाट सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. समाचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.

यह फैसला उस समय सामने आया है जब शुक्रवार को हुई सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में कांग्रेस ने 40 सीटों के उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है. सूत्रों ने कहा है कि चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगा.

किस सीट से सांसद हैं गौरव गोगोई?

गौरव गोगोई इस समय असम की प्रतिष्ठित जोरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं. 2023 के आम चुनाव में उन्होंने टोपन कुमार गोगोई को हराया था. गौरव को 7,51,771 वोट मिले थे, जबकि टोपन कुमार गोगोई को 6,07,378 वोट मिले थे. इस तरह उन्होंने 1,44,393 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

क्या राहुल गांधी के करीबी हैं गोगोई?

सांसद के रूप में गौरव गोगोई अगस्त 2023 में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद खास चर्चा में आए थे. वह सदन के अंदर और बाहर बीजेपी सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं. गौरव गोगोई को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है.

वह रेल संबंधी स्थायी समिति, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति और लोकसभा सदस्यों के साथ सरकारी अधिकारियों के प्रोटोकॉल उल्लंघन और अभद्र व्यवहार से जुड़े मामलों की समिति जैसे कई संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं.

असम में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी सत्ता बनाए रखने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस नई रणनीति के साथ चुनौती देने की तैयारी कर रही है.

असम न्‍यूज
अगला लेख