बेहद खूबसूरत है यह खिलाड़ी! महज 16 साल की उम्र में किया डेब्यू, अब T20I में जड़ी लगातार चार फिफ्टी; जानें Boyfriend का नाम
New Zealand की स्टार ऑलराउंडर Amelia Kerr ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 78 रन की कप्तानी पारी खेलकर टीम को 80 रन से जीत दिलाई. इस पारी के साथ उन्होंने लगातार चार टी20I अर्धशतक लगाकर Brendon McCullum के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. मैदान पर रिकॉर्ड बनाने वाली केर की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है. आइए, जानते हैं कि कौन है उनका बॉयफ्रेंड...
अमेलिया केर
न्यूजीलैंड की कप्तान Amelia Kerr इन दिनों गजब की फॉर्म में चल रही हैं. उन्होंने 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले महिला टी20 इंटरनेशनल में शानदार पारी खेलते हुए टीम को दमदार जीत दिलाई. केर ने 44 गेंदों में 78 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उनकी इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने South Africa को 80 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
इस मैच में 25 साल की केर ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज द्वारा लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पूर्व कप्तान Brendon McCullum की बराबरी कर ली. मैकुलम ने 2009 में लगातार चार पारियों में 59, 61, 56 और 69* रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि केर ने 66, 101, 82 और 78* रन बनाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की.
लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक किसने लगाया?
हालांकि पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभी भी न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी Sophie Devine के नाम है. उन्होंने 2019 से 2020 के बीच लगातार छह अर्धशतक लगाए थे.
Amelia Kerr (Credit- instagram.com/meliekerrr)
कप्तानी मिलने के बाद प्रचंड फॉर्म में हैं Amelia Kerr?
- न्यूजीलैंड की कप्तानी संभालने के बाद से अमेलिया केर शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं.
- Zimbabwe के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 177.66 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी लगाया. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 4.25 की इकॉनमी से चार विकेट हासिल किए.
- वनडे सीरीज में भी केर का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने पूरी सीरीज में 16 विकेट लिए, जिसमें दूसरे वनडे में सात विकेट और तीसरे वनडे में हैट्रिक भी शामिल रही.
- बल्लेबाजी में भी उन्होंने 40.67 की औसत से 140 रन बनाए.
पहले टी20 में 80 रन से जीत
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और Izzy Gaze पहली ही गेंद पर आउट हो गईं. इसके बाद अमेलिया केर ने पारी संभाली और Georgia Plimmer के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 गेंदों में 146 रन की शानदार साझेदारी की. केर ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 11 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 44 गेंदों में 78 रन बनाए. वहीं जॉर्जिया प्लिमर ने भी 44 गेंदों में 63 रन की अहम पारी खेली.
Amelia Kerr (Credit- instagram.com/meliekerrr)
न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 110 रन ही बना सकी. टीम की ओर से Tazmin Brits ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से सोफी डिवाइन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं Jess Kerr ने भी 2 विकेट झटके. इस तरह न्यूजीलैंड महिला टीम ने पहला टी20 मैच 80 रन से जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली.
Amelia Kerr (Credit- instagram.com/meliekerrr)
क्या अमेलिया केर शादीशुदा हैं?
अमेलिया केर का जन्म 13 अक्टूबर 2000 को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में हुआ. वह अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं. खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था. जहां तक उनकी निजी जिंदगी की बात है, अमेलिया अभी शादीशुदा नहीं हैं. हालांकि वह एक क्रिकेटर को डेट कर रही हैं.
Amelia Kerr Nathan Smith (Credit- instagram.com/meliekerrr)
क्या अमेलिया केर रिलेशनशिप मे हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेलिया केर न्यूजीलैंड के ही क्रिकेटर Nathan Smith के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों के रिश्ते की चर्चा तब तेज हुई जब उन्हें क्रिसमस की तैयारियां साथ करते हुए देखा गया. नाथन स्मिथ क्रिकेट के साथ-साथ अपने कुकिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं.
Amelia Kerr Nathan Smith (Credit- instagram.com/meliekerrr)
Nathan Smith और Amelia Kerr के बीच कितना है एज गैप?
नाथन स्मिथ का जन्म 1998 में हुआ था, जबकि अमेलिया केर 2000 में पैदा हुईं. यानी दोनों के बीच करीब दो साल का उम्र का अंतर है और नाथन उनसे बड़े हैं. हालांकि, यह जोड़ी अपनी निजी जिंदगी को काफी निजी रखना पसंद करती है और उन्होंने अब तक अपने रिश्ते की शुरुआत को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. माना जाता है कि दोनों की मुलाकात पेशेवर क्रिकेट के दौरान ही हुई थी, क्योंकि दोनों न्यूजीलैंड के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े हैं.
Amelia Kerr Nathan Smith (Credit- instagram.com/meliekerrr)
मुश्किल दौर से भी गुजर चुकी हैं अमेलिया
आज क्रिकेट में सफलता हासिल करने वाली अमेलिया केर ने अपने जीवन में कई कठिन दौर भी देखे हैं. उन्होंने कम उम्र में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया. अमेलिया न्यूजीलैंड के वेलिंगटन के पास स्थित छोटे से इलाके Tawa में पली-बढ़ीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने स्कूल के दिनों में उन्होंने कई लोगों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते देखा. इन घटनाओं ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया और वह खुद भी भावनात्मक रूप से काफी दबाव महसूस करने लगी थीं.
अमेलिया ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें लगा कि वह मानसिक रूप से आगे बढ़ पाने की स्थिति में नहीं हैं. इसके बाद New Zealand Cricket ने उनकी स्थिति को समझते हुए उन्हें कुछ समय के लिए घर भेज दिया, ताकि वह आराम कर सकें और खुद को संभाल सकें.
कम उम्र में ही बना चुकी हैं बड़ा रिकॉर्ड
कठिन दौर से बाहर निकलकर अमेलिया केर ने क्रिकेट में शानदार वापसी की. उन्होंने 2018 में Ireland के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया और पांच विकेट लेकर सुर्खियों में आ गईं. केर WPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं. उनकी शानदार गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से दुनिया भर में उनकी तारीफ हो रही है. आज वह दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला ऑलराउंडरों में गिनी जाती हैं. उनकी कहानी सिर्फ क्रिकेट की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि संघर्ष और हिम्मत की भी मिसाल है.