RCB फैन्स के लिए Good News! कर्नाटक सरकार की हरी झंडी के बाद अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही होगा IPL 2026 का ओपनिंग मैच
कर्नाटक सरकार की मंजूरी के बाद IPL 2026 के मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे. RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को यहां पहला मैच होगा. पिछले साल भगदड़ की घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के बाद यह अनुमति दी गई है.
विराट कोहली
(Image Source: ANI )Indian Premier League 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सरकार की अंतिम मंजूरी के बाद अब बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में आईपीएल मैच आयोजित करने का रास्ता साफ हो गया है. Karnataka State Cricket Association (KSCA) को सोमवार को कर्नाटक सरकार से आधिकारिक अनुमति मिल गई. इसके साथ ही आईपीएल के 19वें सीजन का एक अहम मुकाबला बेंगलुरु में ही खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला मैच Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
इस फैसले से पहले G. Parameshwar की अध्यक्षता में Vidhana Soudha में एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में एक्सपर्ट कमेटी, KSCA, RCB और अन्य संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें स्टेडियम में किए गए सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर इंतजामों की पूरी जानकारी दी गई. इन इंतजामों की समीक्षा के बाद सरकार ने आईपीएल मैच कराने को हरी झंडी दे दी.
ये भी पढ़ें :IPL 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, कब-कब मैदान में दिखेंगे धोनी-रोहित और कोहली?
BCCI ने क्या शर्त रखी थी?
इससे पहले Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने आईपीएल 2026 के पहले 16 दिनों का शेड्यूल जारी किया था. उसमें बेंगलुरु को मैचों] का वेन्यू तो बनाया गया था, लेकिन यह साफ कहा गया था कि मैच तभी होंगे जब एक्सपर्ट कमेटी अनुमति देगी. अब सरकार और कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबले होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.
पिछले साल 11 लोगों की हुई थी मौत
दरअसल, पिछले साल RCB की जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से यहां कोई बड़ा क्रिकेट मैच आयोजित नहीं हुआ था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी उठे थे. हालांकि, KSCA के नए अध्यक्ष और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Venkatesh Prasad ने पद संभालते ही भरोसा दिलाया था कि सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम पूरे करके चिन्नास्वामी में फिर से क्रिकेट लौटेगा.
RCB चिन्नास्वामी स्टेडियम में कितने मैच खेलेगी?
आईपीएल 2026 में RCB अपने 7 होम मैचों में से 5 मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. बाकी 2 मैच रायपुर में आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा, इस स्टेडियम में Chennai Super Kings और RCB के बीच होने वाला हाई-प्रोफाइल मुकाबला भी 5 अप्रैल को खेला जाएगा. इतना ही नहीं, बेंगलुरु का यह ऐतिहासिक स्टेडियम आईपीएल 2026 के एक प्लेऑफ मैच और फाइनल की मेजबानी करने की दौड़ में भी शामिल है.