Team India: गांगुली-धोनी से लेकर रोहित शर्मा तक, Surya Kumar Yadav ने बता दी हर कप्तान की स्टाइल

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के निडर खेल के पीछे की वजह बताते हुए पूर्व कप्तानों का जिक्र किया. सूर्यकुमार ने बताया कि सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कप्तानों का कैसे अलग-अलग स्टाइल था और वह कैसे इंस्पायर हुए.

( Image Source:  X- @surya_14kumar )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On :

Surya Kumar Yadav: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. इसके लिए पूरी टीम और कप्तान सूर्यकुमार यादव की खास तारीफ हो रही है. यादव को अपने बेहतरी बल्लेबाजी को लिए तो जाना जाता ही है और अब उनकी बेहतरीन कप्तानी के भी चर्चे हो रहे हैं.

अब भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के मौजूदा निडर रवैये और उसके पीछे की प्रेरणा के बारे में बात की है, उन्होंने कहा कि अगर इसे सही तरीके से समझना हो तो हमें 1980 और 1990 के दशक तक पीछे जाना होगा, क्योंकि वर्षों में कई कप्तानों ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया है. इस दौरान उन्होंने सभी के कप्तानी करने के स्टाइल के बारे में भी जिक्र कियाय

सौरव गांगुली के बारे में क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जब सौरव गांगुली ने कप्तानी संभाली थी, तब उन्होंने सुना और देखा कि गांगुली ने एक बेहतरीन टीम बनाई और भारतीय टीम का नेतृत्व बिल्कुल अलग अंदाज में किया. उन्होंने उस दौरान एक अलग ही टीम बनाई और पूरी तरह से अटैकिंग प्लेयर्स को प्लेइंग 11 में रखा.

महेंद्र सिंह धोनी के स्टाइल के बारे में क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी कप्तान बने. उन्होंने टीम का नेतृत्व अपने शांत, संयमित और संतुलित स्वभाव के साथ किया. धोनी के नेतृत्व में टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं. बता दें, एमएस धोनी को कैप्टन कूल भी कहा जाता था.

विराट कोहली के बारे में क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

सूर्यकुमार ने आगे कहा कि इसके बाद विराट कोहली कप्तान बने, जिनका अंदाज काफी आक्रामक था. उनके नेतृत्व में टीम का ध्यान हर देश में जीत हासिल करने और कठिन चुनौतियों का सामना करने पर था, चाहे वह फिटनेस का स्तर हो या ज्यादा रन बनाना.

रोहित शर्मा पर क्या बोले SKY?

इसके बाद रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी संभाली. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि रोहित का अंदाज काफी शांत और सहज था. वह खिलाड़ियों को समझने, उनसे बातचीत करने और मुश्किल समय में उनका साथ देने पर ज्यादा ध्यान देते थे.

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इन सभी कप्तानों की अलग-अलग शैली भारतीय क्रिकेट के लिए सफल रही है. उन्होंने कहा कि आज टीम जो हासिल कर रही है, वह पहले से शुरू हुए काम और मेहनत का ही नतीजा है.

Similar News