BAN vs PAK: अब कहां मुंह दिखाओगे? अंतिम ओवर में 14 रन नहीं बना सका पाकिस्तान, Salman Agha के शतक पर फिरा पानी; सीरीज भी गंवाई

Bangladesh ने तीसरे वनडे मैच में Pakistan को 11 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली. तस्कीन अहमद की शानदार गेंदबाजी और रिषाद हुसैन के आखिरी ओवर ने मैच का रुख बदल दिया.

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर जीती सीरीज

(Image Source:  x.com/BCBtigers )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 15 March 2026 11:00 PM IST

Pakistan vs Bangladesh 3rd ODI Highlights: पाकिस्तान के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं. फॉर्मेट बदला, टीम बदली, लेकिन नतीजा वही- हार . टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड से बाहर होने वाली पाकिस्तान की टीम को अब वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. सलमान अली आगा के शतक भी टीम को हार से नहीं बचा सकी.

पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन की जरूत थी, लेकिन टीम महज 2 रन ही बना सकी. शाहीन अफरीदी को रिषाद हुसैन ने लंबे शॉट नहीं लगाने दिया. अफरीदी पारी की अंतिम गेंद पर स्टंप आउट हुए, जिसके साथ ही बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली.

PAK vs BAN मैच में क्या-क्या हुआ?

  • रोमांच से भरे मुकाबले में Bangladesh ने शानदार प्रदर्शन किया. पहले दो मैच जहां एकतरफा रहे थे, वहीं यह मुकाबला आखिरी ओवर तक गया और दर्शकों की धड़कनें तेज कर दीं.
  • मैच की शुरुआत में ही बांग्लादेश के तेज गेंदबाज Taskin Ahmed ने पाकिस्तान को बड़े झटके दिए. शुरुआती विकेट लेकर उन्होंने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर दबाव बना दिया और टीम को मुश्किल में डाल दिया.
  • एक समय पाकिस्तान की हालत बेहद खराब थी और टीम 82 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. ऐसा लग रहा था कि मैच जल्दी खत्म हो जाएगा, लेकिन यहां से Salman Ali Agha ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाल लिया.
  • आगा ने पहले Abdul Samad और फिर Shan Masood के साथ अहम साझेदारियां बनाईं और लक्ष्य का पीछा धीरे-धीरे पटरी पर ले आए. दबाव के बीच उन्होंने बेहद समझदारी से बल्लेबाजी की और आखिरकार अपना शानदार शतक भी पूरा किया.
  • मैच के आखिरी चरण में Shaheen Shah Afridi ने आगा का अच्छा साथ दिया. दोनों के बीच हुई साझेदारी ने पाकिस्तान को जीत के करीब पहुंचा दिया.
  • खासकर 49वें ओवर में शाहीन अफरीदी ने दो बड़े छक्के लगाकर मैच को और रोमांचक बना दिया... लेकिन तभी तस्कीन अहमद ने एक बार फिर वापसी की और आगा का अहम विकेट निकाल लिया. यह विकेट मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.
  • आखिरी ओवर में गेंद Rishad Hossain के हाथ में थी. दबाव के बावजूद उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया. इस तरह बांग्लादेश ने आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया.
  • बांग्लादेश की ओर से सैफ हसन ने 36, तंजीद हसन तमीम ने 107, नजमुल होसैन शंटो ने 27, लिटन दास ने 41, तौहीद हृदय ने नाबाद 48 और अफीफ हुसैन ने नाबाद 5 रन बनाए. रिषाद हुसैन अपना खाता भी नहीं पाए.
  • पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 3, जबकि शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला.
  • पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने 6-6, गाजी घोरी ने 29, मोहम्मद रिजवान ने 4, अब्दुल समद ने 34, सलमान आगा ने 106, साद मसूद ने 38, फहीम अशरफ ने 9,शाहीन अफरीदी ने 37 और हारिस रऊफ ने 1 रन बनाए.
  • बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 4, नाहिद राणा ने 2, मुस्तफिजुर रहमान ने 3 और रिषाद हुसैन ने 1 विकेट चटकाया.

Similar News