कौन है वह 'हसीना', जिसके साथ Yash Dayal ने लिए सात फेरे? खूबसूरती के हो जाएंगे दीवाने, रेप का आरोप लगने पर भी किया था सपोर्ट
RCB के तेज गेंदबाज Yash Dayal ने फरवरी 2026 में कंटेंट क्रिएटर Sweta Pundir से शादी कर ली है. श्वेता सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. उन्होंने रेप के आरोपों पर दयाल का समर्थन किया था.
RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने की शादी
Who is Sweta Pundir: आईपीएल में Royal Challengers Bengaluru के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज Yash Dayal पिछले साल एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में थे. उन पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था, जिसके बाद मामला काफी सुर्खियों में रहा. हालांकि अब खबर है कि क्रिकेटर ने अपनी निजी जिंदगी में एक नई शुरुआत कर ली है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश दयाल ने फरवरी 2026 में शादी कर ली है. उनकी पत्नी का नाम Shweta Pundir बताया जा रहा है, जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं. हाल ही में श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं. इसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें चर्चा में आ गईं.
Shweta Pundir( Credit-i shwetapundir26)
कौन हैं श्वेता पुंडीर?
- श्वेता पुंडीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6 लाख फॉलोअर्स हैं. अपने प्रोफाइल में उन्होंने खुद को कंटेंट क्रिएटर, आर्टिस्ट और व्लॉगर बताया है.
- यश दयाल और श्वेता के रिश्ते की चर्चा तब और तेज हो गई जब क्रिकेटर ने श्वेता के एक पोस्ट पर दिल का इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी.
- श्वेता ने पहले भी सोशल मीडिया पर यश दयाल का समर्थन किया था. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि क्रिकेटर पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं. हाल ही में इस मामले में Rajasthan High Court से यश दयाल को बड़ी राहत मिली थी.
- श्वेता पुंडीर सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि यूट्यूब और फेसबुक पर भी सक्रिय हैं. यूट्यूब पर वह अपनी लाइफस्टाइल और व्लॉग से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं, जबकि फेसबुक पर भी उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
- हाल ही में श्वेता ने इंस्टाग्राम पर यश दयाल के साथ एक रील भी शेयर की थी. हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में ज्यादा तस्वीरें या वीडियो मौजूद नहीं हैं, लेकिन श्वेता ने यश से जुड़े कई पोस्ट साझा किए हैं.
Shweta Pundir Yash Dayal
बताया जाता है कि श्वेता पुंडीर मूल रूप से Uttarakhand की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल Delhi में रहती हैं. उन्होंने University of Delhi से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. वह इस समय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं.