कब हुई थी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत, पहले सीजन कौन सा खिलाड़ी बना था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट? क्रिस गेल ने किया था बड़ा कारनामा

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. पहला टी20 वर्ल्ड कप सीजन साउथ अफ्रीका में खेला गया था. उस वक्त टूर्नामेंट में 13 टीमों ने हिस्सा लिया था.;

T20 World Cup

Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप का 10वां सीजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरी है. इस बार वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं.

आज हम आपको बताने वाले हैं कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत कब हुई थी और किस टीम ने पहला खिताब अपने नाम किया था? इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन में शानदार प्रदर्शन के चलते किस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था?

कब हुई थी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत?

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. पहला टी20 वर्ल्ड कप सीजन साउथ अफ्रीका में खेला गया था. उस वक्त टूर्नामेंट में 13 टीमों ने हिस्सा लिया था. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था. जिसमें साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से वेस्टइंडीज को हराया था. इस मैच में क्रिस गेल ने महज 57 गेंदों पर 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 117 रनों की पारी खेली थी. जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

किस टीम ने जीता था पहला खिताब?

टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया था. उस वक्त टीम इंडिया का फाइनल में पाकिस्तान से सामना हुआ था. फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 रनों से जीत लिया था. फाइनल में मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी करते हुए गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली थी.

इसके अलावा इरफान पठान ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. जिसके चलते इरफान पठान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

किस खिलाड़ी को मिला था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में शाहिद अफरीदी का प्रदर्शन कमाल का रहा था. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था. शाहिद अफरीदी ने इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए अफरीदी ने 91 रन भी बनाए थे. जिसके चलते अफरीदी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. 

X/ @dheetafridian__

सबसे ज्यादा विकेट और रन

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 265 रन बनाए थे. इसके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने सबसे ज्यादा 13 विकेट चटकाए थे.


X/ @bet365_aus


पहली बार हुआ था ये कारनामा

टी20 वर्ल्ड कप 2007 को टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के 6 छक्कों की वजह से भी जाना जाता है. युवराज सिंह ने इंग्लैंड के साथ खेले गए मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में फैंस को पहली बार ये कारनामा देखने को मिला था. 

X/ @Mahi_Patel_07

किस टीम के साथ हुआ था भारत का पहला मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 13 सितंबर को स्कॉटलैंड के साथ था, लेकिन ये मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. टूर्नामेंट का ये 7वां मैच था.

कितनी बार हुई थी IND vs PAK भिड़ंत?

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 बार भिड़ंत देखने को मिली थी. इन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी. पहले मुकाबले का नतीजा बॉल आउट के जरिए निकाला गया था. क्योंकि इस मैच में दोनों टीमों का स्कोर 141-141 बराबर रहा था.

किस टीम ने बनाया था हाई स्कोर?

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में श्रीलंका की टीम ने हाई स्कोर बनाया था. टूर्नामेंट का 8वां मुकाबला श्रीलंका और केन्या के बीच खेला गया था. इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 88 रन बनाए थे. श्रीलंका की तरफ से सनथ जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 88 रनों की पारी खेली थी. जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. वहीं केन्या की टीम इस मैच में 88 रन ही बना पाई थी.

T20I का पहला शतक

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का पहला शतक देखने को मिला था. ये कारनामा क्रिस गेल ने करके दिखाया था, जिन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था.

Similar News