26 गेंद में फिफ्टी, एक ओवर में 28 रन- नामीबिया के खिलाफ किशन की तूफानी पारी से भारत ने रचा इतिहास, हेटमायर का रिकॉर्ड टूटा
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलते हुए महज 20 गेंंद में फिफ्टी जड़ दी. उनकी इस पारी से भारत ने इतिहास रच दिया.;
ईशान किशन
Ishan Kishan Fifty in IND Vs NAM Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नामीबिया के खिलाफ पहले 10 ओवरों में ही मैच का रुख लगभग तय कर दिया. टीम इंडिया की शुरुआत इतनी आक्रामक रही कि पावरप्ले में ही स्कोरबोर्ड तेजी से दौड़ने लगा. संजू सैमसन ने पहली ही गेंद से आक्रामक इरादे दिखाए. उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 22 रन ठोक दिए. हालांकि, पहली ही ओवर की आखिरी गेंद (1.6 ओवर) पर शिकोन्गो ने उन्हें आउट कर भारत को पहला झटका दिया. लेकिन इसके बाद मैदान पर आया तूफान- ईशान किशन।
ईशान किशन ने आते ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की ओर से संयुक्त रूप से पांचवां सबसे तेज अर्धशतक है. छठे ओवर में जेजे स्मिट के खिलाफ उन्होंने 28 रन ठोक दिए. यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 वर्ल्ड कप के एक ओवर में बनाया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले युवराज सिंह ने 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 36 रन बनाए थे.
किशन ने 24 गेंद में जड़े 61 रन
किशन 24 गेंद में 61 रन बनाकर 7.1 ओवर में इरास्मस का शिकार बने. इस दौरान उन्होंने 24 गेंद में 61 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. उनके अलावा, संजू सैमसन ने 8 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौका लगाते हुए 22 रन बनाए. वहीं, तिलक वर्मा 21 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. कप्तान सूर्यकुमार यादव महज 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 छक्का शामिल रहा.
रिकॉर्ड्स की झड़ी
टी-20 वर्ल्ड कप का चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर
पावरप्ले के बाद नामीबिया के स्पिनरों ने थोड़ी वापसी की और रनगति पर कुछ हद तक ब्रेक लगाया, लेकिन शुरुआती 6 ओवर में बने 86/1 के स्कोर ने भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया. यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. भारत का टी20 वर्ल्ड कप में यह तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी है.
T20Is में भारत के सबसे ज़्यादा पावरप्ले स्कोर
- 95/1 बनाम ENG, मुंबई WS, 2025
- 94/2 बनाम NZ, गुवाहाटी, 2026
- 86/1 बनाम NAM, दिल्ली, 2026 T20 WC
- 82/2 बनाम SCOT, दुबई, 2021 T20 WC
- 82/1 बनाम BAN, हैदराबाद, 2024
T20Is में भारत के लिए 1-6 ओवर में 50 रन बनाना
- अभिषेक शर्मा (तीन बार)
- रोहित शर्मा (दो बार)
- ईशान किशन (दो बार)
- केएल राहुल (एक बार)
- यशस्वी जायसवाल (एक बार)
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी
- 12 गेंद – युवराज सिंह (2007)
- 18 गेंद – केएल राहुल (2021)
- 19 गेंद – रोहित शर्मा (2024)
- 20 गेंद – युवराज सिंह (2007)
- 20 गेंद – ईशान किशन (2026)
पावरप्ले में 50+ रन (भारत के लिए)
- रोहित शर्मा – 51* (2024)
- केएल राहुल – 50 (2021)
- ईशान किशन – 50 (2026)
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के रिकॉर्ड्स
- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर ( 86-1)
- इस वर्ल्ड कप का बेस्ट पावरप्ले स्कोर ( 86-1)
- टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 100 रन बनाने वाली टीम (6.5 ओवर)
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक
- दासुन शनाका बनाम ओमान- 19 गेंद
- ईशान किशन बनाम नामीबिया- 20 गेंद
- शिमरन हेटमायर बनाम स्कॉटलैंड- 22 गेंद
- टिम साइफर्ट बनाम यूएई-23 गेंद
- रेयान रिकल्टन बनाम अफगानिस्तान- 23 गेंद
टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर
- 92/1 – वेस्टइंडीज
- 91/1 – नीदरलैंड
- 89/3 – इंग्लैंड
- 86/1 – भारत (2026)