नामीबिया के खिलाफ भारत को मिली 'प्रचंड' जीत, ये खिलाड़ी बने हीरो; लेकिन इन गलतियों को कैसे करेंगे नजरअंदाज?
T20 World Cup 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में 4 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है.;
भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया
(Image Source: BCCI )T20 World Cup 2026 India vs Namibia Match Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप ए में 4 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है. यह भारत की रनों के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को कोलंबो में 90 रन से हराया था.
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के शानदार अर्धशतक की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई. यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत की लगातार 10वीं जीत है.
T20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज़्यादा जीत
- 10* - भारत (2024-2026)
- 8 - साउथ अफ्रीका (2024)
- 8 - ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)
- 7 - इंग्लैंड (2010-2012)
- 7 - इंडिया (2012-2014)
T20 World Cup में इंडिया के लिए सबसे बड़ा जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)
- 93 रन बनाम NAM, दिल्ली, 2026
- 90 रन बनाम ENG, कोलंबो RPS, 2012
- 73 रन बनाम AUS, मीरपुर, 2014
- 71 रन बनाम ZIM, मेलबर्न, 2022
- 68 रन बनाम ENG, प्रोविडेंस, 2024 (सेमीफाइनल)
T20WC में भारत के लिए 200 से ज़्यादा का टोटल
- 218/4 बनाम ENG, डरबन, 2007
- 210/2 बनाम AFG, अबू धाबी, 2021
- 209/9 बनाम NAM, दिल्ली, 2026
- 205/5 बनाम AUS, ग्रोस आइलेट, 2024
पुरुषों के T20I में सबसे ज़्यादा 200 से ज़्यादा का टोटल
- 47 - भारत
- 29 - साउथ अफ्रीका
- 28 - न्यूज़ीलैंड
- 25 - ऑस्ट्रेलिया
- 25 - वेस्ट इंडीज़
भारत की इस विशाल जीत में कई खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदारन रहा. आइए, जानते हैं मैच के 5 हीरो के बारे में...
1- ईशान किशन
ईशान किशन ने आज रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारी खेली. वे टी-20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. किशन ने 24 गेंद में 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 61 रन बनाए. यही नहीं, भारत ने आज टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया. किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 79 रन की साझेदारी की. यही से भारत बड़े स्कोर की तरफ बढ़ी.
Ishan Kishan
2- हार्दिक पांड्या ( प्लेयर ऑफ द मैच)
हार्दिक पांड्या को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए. दोनों विकेट हार्दिक ने एक ही ओवर में लगातार गेंदों पर लिया. हालांकि, वे हैट्रिक लेने से चूक गए. इससे पहले, बैटिंग करते हुए उन्होंने महज 28 गेंद में 4 छक्के और 4 चौके जड़ते हुए 52 रन की तूफानी पारी खेली.
3- वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 2 ओवर में 7 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इस दौरान उनकी इकॉनमी महज 3.50 की रही.
वरुण चक्रवर्ती
4- शिवम दुबे
शिवम दुबे ने बैटिंग और बॉलिंग, दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 16 गेंद में 1 छक्का और 1 चौका लगाते हुए 23 रन बनाए. इसके अलावा, गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए उन्होंने 2.2 ओवर में 11 रन देकर विकेटकीपर जेन ग्रीन का विकेट चटकाया. ग्रीन ने 19 गेंद में 11 रन बनाए.
5- तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की. यह पार्टनरशिप ऐसे समय में हुई, जब भारतीय टीम 2 ओवर में 25 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था. दोनों के बीच 31 गेंद में 70 रन की साझेदारी की. तिलक ने 21 गेंद में 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाए.
2 ओवर, 10 रन और 5 विकेट- कैसे जीतेंगे पाकिस्तान के खिलाफ?
नामीबिया के खिलाफ भारत ने आखिरी 2 ओवर में महज 10 रन जोड़े और 5 विकेट गंवा दिए. यह पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के लिए टेंशन वाली बात है. एक समय भारतीय टीम 250 से ज्यादा की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन आखिरी दो ओवर में टीम का बैटिंग ऑर्डर तहस-नहस हो गया. टीम इंडिया को अपनी बैटिंग में और ध्यान देने की जरूरत है. यूएसए के खिलाफ भी भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी.