T20 WC 2026: बस बहाने बना रहा PCB, भारत से मैच खेलेगा पाकिस्‍तान! 24 घंटे में हो जाएगा फैसला

T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर 24 घंटे में फैसला सामने आ सकता है. PCB की ICC से बातचीत के बाद अब आखिरी फैसला पाक पीएम शहबाज शरीफ को करना है.;

IND vs PAK

(Image Source:  X/ @HussainShanyal )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर बवाल कम होता नहीं दिख रहा है. पीसीबी आए दिन नए-नए बहाने कर रहा है और मैच खेलने को लेकर तस्वीर साफ नहीं कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने भारत के साथ वर्ल्ड कप में मैच खेलने के लिए आईसीसी के सामने 3 शर्तें भी रखी हैं, लेकिन इनको मंजूरी मिलना आसान नहीं है.

वहीं बीते दिन पीसीबी चेयरमैन ने बीसीबी अध्यक्ष और आईसीसी अधिकारियो के साथ लाहौर में बातचीत की थी. अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि भारत औ पाकिस्तान मैच को लेकर 24 घंटे के भीतर फैसला हो सकता है. अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ मैच नहीं खेलता है तो पीसीबी को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

कब आएगा मैच पर अंतिम फैसला?

रिपोर्ट के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर अब फैसला पाक पीएम शहबाज शरीफ के हाथों में है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और संघीय मंत्रिमंडल से परामर्श के बाद अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है. पीसीबी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ बातचीत कर रहा हो, लेकिन अंतिम मुहर प्रधानमंत्री शरीफ ही लगाएंगे.

सूत्रों के मुताबिक 15 फरवरी को श्रीलंका में भारत के खिलाफ होने वाले मैच होने को लेकर नकवी अगले कुछ घंटों के भीतर प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं. इसके बाद ही पाक पीएम अंतिम निर्णय लेंगे.

PCB ने क्या रखी ICC के सामने शर्तें?

1. आईसीसी राजस्व में पाकिस्तान की हिस्सेदारी बढ़ाना

2. पाकिस्तान-भारत के बीच द्विपक्षीय सीरीज की बहाली

3. आईसीसी आयोजनों के लिए हाइब्रिड मेजबानी मॉडल को जारी रखना

क्या PCB के भीतर छिड़ा मतभेद?

पीसीबी के कुछ अधिकारी कोलंबो में भारत के साथ मैच खेलने के पक्ष में बताए जा रहे हैं. उनका तर्क है कि टूर्नामेंट और क्रिकेट के हित में भागीदारी बेहतर विकल्प हो सकता है. हालांकि मोहसिन नक़वी अपने मौजूदा रुख पर कायम हैं और इस मुकाबले के बॉयकॉट के विकल्प अड़ रहे हैं.

Similar News